Bhopal के युवक को अमेरिका में मारी गोली, विवश घरवालों ने ऑनलाइन दी अंतिम विदाई

Bhopal के युवक को अमेरिका में मारी गोली, विवश घरवालों ने ऑनलाइन दी अंतिम विदाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जवान बेटे की मौत से बढ़कर दुख भला क्या होगा, उसपर अगर बेटा हजारों किलोमीटर दूर हो और उसके अंतिम दर्शन भी न हो सके तो उस तकलीफ का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। भोपाल (Bhopal) की एक मां के सामने ऐसा ही दुख का पहाड़ टूट पड़ा और उन्हे अपने बेटे को अंतिम विदाई भी ऑनलाइन देनी पड़ी। उनके लाड़ले की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई और कोरोना के चलते परिवार उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल न हो पाया।

ये भी देखिये – Indore News: दूल्हा बने सैफ अली ने खाया जहर, शादी के सूट में ही ले जाया गया अस्पताल

भोपाल (Bhopal) के सुभाष नगर के शरीफ रहमान खान अमेरिका के सेंट लुईस में सॉफ्टवेटर इंजीनियर के रूप में काम करते थे। चार दिन पहले शरीफ को वहां गोली मार दी गई। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी नागरिक कोल जे मिरर ने शरीफ को भरी दोपहर में गोली मारी और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। मिलर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने पुलिस को बताया कि वो शरीफ रहमान की महिला मित्र से एकतरफा प्यार करता था और उसे लगा कि शरीफ ने उस महिला का अपहरण कर लिया है। आरोपी शरीफ के अपार्टमेंट के पास गया, वहां दोनों के बीच हाथापाई हुई और आदतन अपराधी मिलर ने शरीफ पर गोली चला दी। इस हादसे में शरीफ की मौत हो गई।

भोपाल में जब उसके घरवालों को ये सूचना मिली तो सबसे सिर पर आसमान टूट पड़ा। शरीफ अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था और उसके पिता भी कुछ समय पहले गुजर चुके हैं। शरीफ की मां रूखसाना खान को तो होश ही नहीं रहा। वो बार बार बिलखती रही, बेटे के पास जाने की गुहार लगाती रही लेकिन ऐसा हो न पाया। घरवालों के मुताबिक उन्होने शरीफ की हत्या को लेकर शासन प्रशासन हर स्तर पर ट्वीट किया, मगर कोई सहायता न मिली। आखिर सेंट लुईस के ही एक कब्रिस्तान मेंं वहां के उसके दोस्तों ने उसे सुपुर्दे खाक किया और तेरह हजार किलोमीटर दूर से मां रूखसाना और पूरा परिवार ये दुखद घटना ऑनलाइन देखने पर मजबूर हो गए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews