Hindi News

MP में लापरवाही पर बड़ा एक्शन-10 कर्मचारियों का वेतन काटा, शोकॉज नोटिस जारी

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP में लापरवाही पर बड़ा एक्शन-10 कर्मचारियों का वेतन काटा, शोकॉज नोटिस जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लापरवाही पर बड़ा एक्शन लिया गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मीटर रीडिंग में लापरवाही पर 8 आउटसोर्स मीटर रीडर और 2 संविदा कार्मिकों पर कार्यवाही की है।महा प्रबंधक मुरैना पीके शर्मा ने बताया है कि प्रबंध संचालक द्वारा मुरैना वृत्त की समीक्षा में फोटो मीटर रीडिंग डेटा के आधार पर संबंधित मीटर रीडरों पर कार्यवाही करने के निर्देश के परिपालन में मीटर वाचन में लापरवाही बरतने पर सात मीटर वाचकों वेतन काटने का नोटिस दिया गया है। साथ ही 1 मीटर वाचक को लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP News: पेंशनरों को बड़ी राहत, नई व्यवस्था लागू, पेंशन में ऐसे मिलेगा लाभ

दरअसल, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Central Zone Electricity Distribution Company) ने उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से मुरैना (Morena) वृत्त में सबलगढ़ संभाग के जौरा वितरण केन्द्र में कार्यरत 2 आउटसोर्स मीटर वाचक, पहाड़गढ़ वितरण केन्द्र में कार्यरत 3 आउटसोर्स मीटर वाचक एवं कैलारस वितरण केन्द्र में कार्यरत 2 आउटसोर्स मीटर वाचकों की 3 से 7 दिनों तक की वेतन कटौती की कार्यवाही की है। इसी प्रकार मुरैना वृत्त में अम्बाह संभाग के पोरसा वितरण केन्द्र में कार्यरत 2 संविदा कर्मचारियों का 3 दिन का वेतन काटने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक  गणेश शंकर मिश्रा ने मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि उपभोक्ताओं के परिसर पर एक्युरेसी (शुद्धता) के साथ मीटर वाचन होना चाहिए और मीटर रीडिंग के आधार पर ही उपभोक्ताओं को विद्युत देयक दिए जाएँ। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मीटर वाचकों के कार्य पर निष्ठा एप के द्वारा निगरानी रखी जाए और जो मीटर वाचक कर्तव्य पालन में लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें सेवा से पृथक किया जाए।

यह भी पढ़े.. युवाओं के लिए अच्छी खबर ! भारतीय वायु सेना दे रहा है नौकरी का अवसर, जाने किन पदों के लिए होगी भर्ती

प्रबंध संचालक ने कहा कि उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि है। उपभोक्ताओं को कंपनी बेहतर से बेहतर सेवाएँ देने के लिए कृत-संकल्पित है और इसी दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं को जागरूक रहने के लिए कहा है। जब उनके परिसर की मीटर रीडिंग होती है तो वे मीटर वाचक द्वारा ली गई रीडिंग और मीटर में दर्ज रीडिंग पर नजर रखें, जिससे सही देयक मिल सके।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews