Hindi News

MP News: राज्य शासन का एक और बड़ा फैसला! आदेश जारी, इन्हें बनाया सदस्य

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP News: राज्य शासन का एक और बड़ा फैसला! आदेश जारी, इन्हें बनाया सदस्य

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में राज्य शासन (MP Government) ने बड़ा फैसला लिया है। शासन ने “संत रविदास कर्मण पुरस्कार”, “संत रविदास स्मृति पुरस्कार” और “डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर स्मृति सम्मान पुरस्कार” के चयन के लिए जूरी गठित की है। इस संबंध में जूरी गठन के आदेश जारी कर दिए गए हैं।वही अनूसूचित जाति कल्याण मंत्री को अध्यक्ष, प्रमुख सचिव और सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण को सदस्य, आयुक्त अनुसूचित जाति कल्याण को सदस्य सचिव बनाया है।

यह भी पढ़े.. इन कर्मचारियों को होली का तोहफा, सातवें वेतनमान का मिलेगा लाभ, जानें कितनी बढ़कर आएगी पेंशन!

दरअसल, मध्यप्रदेश संत रविदास कर्मण पुरस्कार वर्ष 2016-17, 17-18, 18-19, 19-20 और 20-21 के लिए चयन की जूरी में अनूसूचित जाति कल्याण मंत्री को अध्यक्ष, प्रमुख सचिव/सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण को सदस्य, आयुक्त अनुसूचित जाति कल्याण को सदस्य सचिव बनाया है। डॉ. प्रकाश बरतुनिया भोपाल, डॉ. खेमसिंह डेहरिया भोपाल एवं डॉ. मनोज आर्य भोपाल को अशासकीय सदस्य नामांकित किया गया है।

मध्यप्रदेश संत रविदास स्मृति पुरस्कार वर्ष 2014-15, 15-16, 16-17, 17-18, 18-19, 19-20 और 20-21 के लिए चयन की जूरी में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री को अध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव/ सचिव अनुसूचित जाति कल्याण को सदस्य, आयुक्त अनुसूचित जाति कल्याण को सदस्य सचिव बनाया गया है। डॉ. बिसय सोनकर शास्त्री नई दिल्ली, डॉ. चिंतामन मालवीय उज्जैन एवं डॉ. दसारी श्रीनिवासलु हैदराबाद को अशासकीय सदस्य नामांकित किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP: लापरवाही पर कार्रवाई, 2 CMO-पंचायत सचिव सस्पेंड, प्रधान को हटाया, रोजगार सहायक बर्खास्त

डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर स्मृति सम्मान पुरस्कार वर्ष 2014-15, 15-16, 16-17, 17-18, 18-19, 19-20 और 20-21 के चयन की जूरी में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री को अध्यक्ष, प्रमुख सचिव, सचिव अनुसूचित जाति कल्याण को सदस्य, कुलसचिव डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू इंदौर को सदस्य सचिव बनाया है। लेखक  रविन्द्र गोले मुम्बई, लेखक नामदेव कॉवले बाशिंम (महाराष्ट्र) और लेखक डॉ. ईश्वर नंद पुरे नागपुर को अशासकीय सदस्य नामांकित किया गया है।

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews