MP के इन 7 जिलों में रविवार को लॉकडाउन, अगले आदेश तक स्विमिंग पूल-सिनेमाघर भी बंद

Lockdown

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में तेजी से बढ़ते कोरोना को लेकर शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर के अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में अगले रविवार से टोटल लॉकडाउन (Lockdown) रहेगा।इस दौरान 31 मार्च तक स्कूल(School) और कॉलेज (College) भी बंद रहेंगे। इसकी पुष्टी कैबिनेट मीटिंग के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंगVishwas Sarang) ने की है।

यह भी पढ़े..मप्र के केवल 3 शहरों में रहेगा संडे टोटल लॉकडाउन, गृह विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मध्य प्रदेश (MP) में 20 से ज्यादा कोरोना केस (Coronavirus) केस आने वाले जिलों में अगले आदेश तक स्विमिंग, पूल क्लब और सिनेमाघर (Cinema Hall) बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट खुले रहेंगे लेकिन बैठकर खाना खाने पर पाबंदी लगेगी, लेकिन खाने को पार्सल कर ले जाने की सुविधा रहेगी।वही शादी समारोह में 50 और शव यात्रा में 20 से अधिक लोग नहीं हो सकेंगे शामिल।नाइट कर्फ्यू का समय 10 बजे की जगह 8 बजे करने पर क्राइसिस मैनजमेंट कमेटी फैसला लेगी।

यह भी पढ़े.. दमोह उपचुनाव: प्रत्याशियों पर आयकर विभाग की नजर, चुनाव आयोग ने जारी किए ये निर्देश

आपको बता दे कि MP में आज 1712 नए केस सामने आए है। इसमें इंदौर में 477, भोपाल 385 और जबलपुर में 143 केस सामने आए है, वही अन्य जिलों में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसके बाद सरकार ने सख्ती का फैसला लिया है।

MP

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews