MP: कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए काम की खबर, जारी हुए ये निर्देश, ऐसे मिलेगा लाभ

Govt employee news

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के बिजली कंपनियों के कर्मचारियों अधिकारियों (MP Employee Officers) के लिए जरूरी खबर है। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव दुबे ने राज्य की सभी बिजली कंपनियों के सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वे उनके परिसर के सदस्यों एवं कम्पनी से सम्बन्धित उपभोक्ताओं को ‘‘ऊर्जा साक्षरता अभियान (UShA)’’ से जुड़ने के लिए आग्रह करें एवं UShA Mobile App से प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करें।

यह भी पढ़े.. MP: सीएम के बड़े निर्देश, छात्रों को दी बड़ी राहत, अक्टूबर तक खाते में आएगी छात्रवृत्ति, पोर्टल में भी होंगे बदलाव!

प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने कहा है कि वर्तमान परिदृश्य में जलवायु परिवर्तन के पर्यावरणीय दुष्प्रभाव वैश्विक स्तर पर परिलक्षित हो रहे हैं। इस स्थिति से प्रत्येक व्यक्ति अवगत होने के साथ प्रत्यक्ष तथा परोक्ष रूप से भागीदार भी है। उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश में नवम्बर 2021 से “ऊर्जा साक्षरता अभियान (UShA)” शुरू किया गया है।

प्रमुख सचिव ऊर्जा दुबे ने कहा कि इस अभियान से प्रदेश के समस्त नागरिकों को समयबद्ध कार्य-योजना अनुसार ऊर्जा साक्षर किया जाना है। अभियान से जुड़ने के लिए www.usha.mp.gov.in पर login किया जा सकता है अथवा Google Play Store के माध्यम से UShA (MP Urja) Mobile App भी Downlod किया जा सकता है। कम्पनी से सम्बद्ध सभी उपभोक्ताओं को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए ‘‘एसएमएस’’ (SMS) भेजने के निर्देश दिए, ताकि इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

यह भी पढ़े.. MP: राज्य शासन का बड़ा फैसला, इस कॉलेज को दी मंजूरी, 73 पद स्वीकृत, आदेश जारी, छात्रों को मिलेगा लाभ

प्रमुख सचिव दुबे ने राज्य की सभी बिजली कंपनियों के सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वे उनके परिसर के सदस्यों एवं कम्पनी से सम्बन्धित उपभोक्ताओं को ‘‘ऊर्जा साक्षरता अभियान (UShA)’’ से जुड़ने के लिए आग्रह करें एवं UShA Mobile App से प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने कम्पनी से सम्बद्ध सभी उपभोक्ताओं को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए ‘‘एस.एम.एस.’’ (SMS) भेजने के निर्देश दिए, ताकि इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

पीएम मोदी करेंगे 30 जुलाई को बिजली हितग्राहियों से संवाद

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य-ऊर्जा@2047 कार्यक्रम 25 जुलाई से पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी 30 जुलाई को खरगोन जिले के ग्राम सेल्दा में बिजली हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बिजली के महत्व, संरक्षण और ऊर्जा साक्षरता के बारे में नुक्कड़ नाटक आदि से बिजली उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रमों में आजादी के अमृत महोत्सव के साथ ऊर्जा के महत्व और उपलब्धियों से भी अवगत कराया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री तोमर और मध्यप्रदेश ऊर्जा निगम के अध्यक्ष गिर्राज दण्डोतिया 30 जुलाई को ग्वालियर के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

ग्रीन एनर्जी उत्‍पादन की शुरूआत

शिवराज सरकार में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि ग्रीन एनर्जी के उत्‍पादन की शुरूआत नीमच जिले के जावद क्षेत्र के भगवानपुरा सोलर प्‍लांट से हुई है। क्षेत्र में तीन और सोलर प्‍लांट बन रहे है। वर्ष 2003 के पहले किसी भी गाँव में बिजली उपलब्‍ध कराने की माँग ग्रामीणों द्वारा की जाती थी, परंतु आज लोगों को पर्याप्‍त बिजली मिल रही है। देश में वर्तमान में पर्यावरण-संरक्षण करने वाली ग्रीन एनर्जी के उत्‍पादन पर विशेष ध्‍यान दिया जा रहा है। बिजली के मामले में हम बिजली माँगने वाले नहीं बल्कि बिजली देने वाले बन रहे हैं।

अपलोड करें सेल्फी

सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सखलेचा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के बारे के सभी को अवगत कराते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में 11 से 17 अगस्‍त तक “हर घर तिरंगा” अभियान हो रहा है। यह देश के हर नागरिक के हृदय में देश-भक्ति की भावना को बड़े स्तर पर ले जाने का अभियान है। जिसमें हम सब अपने घर, स्‍कूल, कार्यालय में शान से तिरंगा फहरायें और सेल्‍फी लेकर पोर्टल पर अपलोड करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews