बड़ी खबर: 1 मई से 18 साल के ऊपर वालों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन

वैक्सीन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने एक और बड़ा फैसला लिया है, इसके तहत एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।मोदी सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। अबतक केवल 45 पार वालों को ही वैक्सीन (Vaccine) लगाई जा रही थी।

यह भी पढ़े.. कोरोना के बीच शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, इन जिलों को मिलेगा लाभ

फैसले के मुताबिक भारत सरकार ने 1 मई से COVID-19 टीकाकरण की उदारीकृत और त्वरित चरण 3 रणनीति की घोषणा की जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।अब तक 45 साल से ज्यादा की उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है, लेकिन अब तीसरे फेज में 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोग अपनी मर्जी से वैक्सीन ले सकते हैं।

पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक बैठक के बाद यह अहम फैसला लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल से सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाए।

यह भी पढ़े.. निवाड़ी एसपी का एक्शन- 2 एसआई और 2 आरक्षक निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

बता दे कि बीते कई दिनों से विपक्ष लगातार इसकी मांग कर रहा था। हाल ही में कांग्रेस  (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और मध्य प्रदेश के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने पीएम मोदी से वैक्सीनेशन के लिए तय उम्र सीमा 45 को घटाने  की मांग की थी, वही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में भी इस संबंध में याचिका लगाई गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews