MP School: स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, छात्रों-शिक्षकों को होगा लाभ, ऐसा बनेगा स्ट्रक्चर

MP school Education department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इस साल खोले जाने वाले सीएम राईस स्कूल (CM Rise School) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सीएम राइस स्कूल के शिक्षकों और छात्रों (MP School Student-Teacher) को लैपटॉप दिए जाएंगे। वही IT फील्ड में सक्षम शिक्षकों और प्रोफेशनल्स की भर्ती भी की जाएगी।  इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी है, जल्द ही इसकी आगे की रणनीति बनाई जाएगी।खास बात ये है कि यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे पूरा करने के लिए कवायद लंबे समय से जारी है।

यह भी पढ़े.. MPPEB: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, अप्रैल-मई में होंगी ये 10 भर्ती परीक्षाएं, जानें डेट-डिटेल्स

दरअसल, मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की 2022 में विभिन्न जिले में 360 सीएम राईस स्कूल और कुल 9200 खोलने की तैयारी है।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएम राइज स्कूल स्कीम के तह स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों को लैपटॉप भी दिए जाएंगे, ताकी इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के पक्ष को मजबूत किया जा सके। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग (mp school education department)  ने तैयारी शुरू कर दी है। इन सीएम राइज स्कूलों में IT सेल का अलग से स्ट्रक्चर बनाया जाएगा और आईटी फील्ड में सक्षम शिक्षकों और प्रोफेशनल्स की भर्ती भी की जाएगी। हालांकि अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि कितने और किन छात्रों-शिक्षकों को लैपटॉप दिए जाएंगे।

बीते कई दिनों से प्रदेशभर में सीएम राइज़ स्कूल तैयार होने के साथ-साथ प्राचार्या के चयन की प्रक्रिया भी जारी है,लगातार प्राचार्यों के साक्षात्कार किए जा रहे है। इनमें 15 साल का अनुभव रखने वाले व्याख्याता, शिक्षक पात्रता परीक्षा, उच्च माध्यमिक शिक्षक और उप प्राचार्य को प्राचार्य बनने के लिए मौका दिया जा रहा है। चयनित शिक्षकों का कार्यकाल 5 साल का रहेगा,इसके बाद संबंधित शिक्षकों के कार्य की मूल्यांकन के आधार पर ही उनके कार्यकाल में वृद्धि की जाएगी। नियुक्ति और पदस्थापना से पहले इन प्राचार्य के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में फिर छाएंगे बादल! बूंदाबांदी के आसार, इन राज्यों में शीतलहर-बारिश का अलर्ट

बता दे कि हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने एक कार्यक्रम में कहा था कि 2022 में प्रदेश में 360 सीएम राइज स्कूल (CM Rise School) खोले जाएंगे। उन्होंने कहा था कि एनसीसी का विस्तार जरूरी है, इसलिए हमने सीएम राइज स्कूलों में इसे शुरु करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में 360 सीएम राइज स्कूल हम इस साल खोलने वाले हैं, इन स्कूलों में एनसीसी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews