February 2022: शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, ये निर्देश जारी, कलेक्टर होंगे पुरस्कृत

mp shivraj government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फरवरी 2022 को लेकर शिवराज सरकार  (Shivraj Government) की बड़ी तैयारी है। शिवराज सरकार ने फैसला किया है कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 1 से 28 फरवरी 2022 को स्वच्छता संकल्प माह के रुप में मनाया जाएगा।इसके तहत सभी निकायों को स्वच्छता के आधार पर रेटिंग दी जाएगी और फिर कलेक्टरों को भी पुरुस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP News: लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 5 की वेतन वृद्धि रोकी, अधिकारियों को मिले निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के निर्देशानुसार फरवरी-2022 को “स्वच्छता संकल्प माह” के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि “स्वच्छता संकल्प माह” का उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की तैयारी पूरी कर प्रदेश को देश में सर्वोच्च स्थान पर लाना है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह (Urban Development and Housing Minister Bhupendra Singh) ने बताया है कि “स्वच्छता संकल्प माह” एक से 28 फरवरी तक आयोजित होगा।  मुख्यमंत्री चौहान ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में प्रत्येक निकाय को ओडीएफ++ प्रमाणीकरण प्राप्त करने, गार्बेज-फ्री सिटी की स्टार रेटिंग में नगर निगमों को 5-स्टार तथा अन्य नगरीय निकायों को न्यूनतम 3-स्टार प्राप्त करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण की प्रेरक दौड़ श्रेणी में सभी निकायों को कम से कम गोल्ड या सिल्वर प्राप्त करने के निर्देश भी दिये हैं।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 4% अंशदान में भी बढोतरी, फरवरी में बढ़कर आएगी सैलरी!

मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में जिला कलेक्टरों (Collector) को भी पुरस्कृत किया जाना है। उन्होंने निर्धारित कैलेंडर अनुसार स्वच्छता से संबंधित सभी गतिविधियाँ 28 फरवरी के पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये सभी नगरीय निकायों में 26 जनवरी से “स्वच्छ प्रतिष्ठान” सर्वेक्षण भी शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा 21 से 25 फरवरी तक संवाद, समीक्षा एवं अधो-संरचनाओं का लोकार्पण, 25 से 27 फरवरी तक स्वच्छ सर्वेक्षण और 28 फरवरी को समापन गतिविधि की जायेगी। समापन दिवस पर नगरीय निकायों की टीम कचरा संग्रहण वाहनों के साथ नगर में भ्रमण करेगी। यह दिन पृथक्कीकृत कचरा संग्रहण दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा। साथ ही वार्डों में कचरा संग्रहण वाहनों के चालकों और सहयोगियों को शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।

ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

  • “स्वच्छता संकल्प माह-2022” के लिये जारी कैलेंडर में एक से 5 फरवरी तक थीम स्टार रेटिंग।
  • 6 से 10 फरवरी तक ओडीएफ++।
  • 11 से 15 फरवरी तक सिटीजन फीडबैक और एंगेजमेंट।
  • 16 से 20 फरवरी तक समस्त अधो-संरचना निर्माण गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
  • इस दौरान 16 से 20 फरवरी तक एफएसटीपी का मटेरियल रिकवरी केन्द्रों।
  • कम्पोस्टिंग इकाइयों और सामुदायिक तथा सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews