शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 29 मार्च को होगा कार्यक्रम, युवाओं को मिलेगा लाभ

mp cm shivraj singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।शिवराज सरकार (Shivraj Government) की युवाओं को लेकर बड़ी तैयारी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने 29 मार्च को रोजगार दिवस मनाने को लेकर  राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। सीएम शिवराज ने कहा कि आज युवाओं के लिए रोजगार सबसे बड़ी जरूरत है। स्व-रोजगार योजनाओं से जरुरतमंद युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए प्रत्येक माह रोजगार दिवस मनाया जा रहा है। इस माह राज्य स्तरीय कार्यक्रम 29 मार्च को होगा। हर महीने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक बुलाकर समीक्षा का कार्य भी चलेगा, जिससे स्व-रोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन में कमी न रहें।

यह भी पढ़े.. होली से पहले MP को सीएम का तोहफा, 1 करोड़ की मिलेगी राशि, इन जिलों को होगा लाभ

सीएम शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि आगामी 24 मार्च को राज्य स्तरीय समिति की बैठक में इस वित्त वर्ष के लक्ष्यों की पूर्ति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।वही निर्देश दिए कि वित्त वर्ष के अंत में स्व-रोजगार योजनाओं की जिलावार समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में वर्तमान वित्त वर्ष के लक्ष्य की प्राप्ति के साथ आगामी वित्त वर्ष के एक लाख हितग्राहियों को लाभान्वित करने लक्ष्य के निर्धारण के परिप्रेक्ष्य में अच्छे परिणामों के लिए वित्तीय वर्ष के प्रारंभ से ही अधिकतम प्रयास किए जाएँ। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, ग्रामोद्योग विभाग और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयुक्त प्रयासों से इस माह के रोजगार दिवस के लिए जरूरी तैयारियाँ की जा रही हैं।

यह भी पढ़े.. Vyapam Recruitment 2022: 701 अलग अलग पदों पर निकली भर्ती, अप्रैल में परीक्षा, जानें आयु-पात्रता

सीएम ने कहा  कि गत 25 फरवरी को शहडोल में हुए राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के फलस्वरूप प्रदेश के इंदौर जिले में 36 हजार, जबलपुर जिले में 23 हजार, सतना जिले में 21 हजार और ग्वालियर एवं सागर जिले में 20-20 हजार युवाओं को स्व-रोजगार का लाभ मिला है।  सिंगरौली और अलीराजपुर जैसे जिलों में भी मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित करने के प्रयास तेज किए जाएँ। गत माह के रोजगार दिवस से लेकर इस माह में अब तक तीन सप्ताह की अवधि में 1 लाख हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है। इसके पहले 12 जनवरी को हुए रोजगार दिवस के फलस्वरूप सवा 5 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया। इस तरह करीब दो माह की अवधि में 11 लाख से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर राशि वितरण की कार्यवाही की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews