MP के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, 7वां वेतनमान एरियर भुगतान के निर्देश जारी

employees news

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर (Indore ) के नवीन संवर्ग के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है।इंदौर के जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए है कि शिक्षकों के 7 वें वेतनमान एरियर का भुगतान 31 मार्च 2022 के पहले किया जाए। इस संबंध में डीईओ ने समस्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी और संरक्षक मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन को निर्देश जारी किए है।इसका प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत किया जाए।

यह भी पढ़े.. MP में फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, इन जिलों में 110 रुपए के पार, अनूपपुर में सबसे महंगा

बता दे कि संकुल अंतर्गत कार्यरत नवीन केडर में नियुक्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय लोक शिक्षकों का  एरियर भुगतान होना बाकी है। इसके तहत 7 Pay Commission का भुगतान 1 जुलाई 2018 से 30 सितंबर 2019 तक 5 किश्तों में तथा दिनांक 01 अक्टूबर 2019 से एरियर का एकमुश्त भुगतान किया जाना है। इसको लेकर हाल ही में मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन  ने ज्ञापन भी सौंपा था, जिसके बाद डीएओ ने निर्देश जारी किए है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों की जल्द बढ़ेगी बेसिक सैलरी! खाते में आएगी इतनी राशि, जानें ताजा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदौर जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी और संरक्षक मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन को निर्देश दिए है कि नवीन कैडर में शामिल लोक सेवकों उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के 7 वें वेतनमान का भुगतान इसी महीने के आखरी यानि 31 मार्च 2022 के पहले किया जाए।इन शिक्षकों को सातवें वेतनमान की प्रथम और द्वितीय किश्त के भुगतान करने के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी दिया है।खास बात ये है कि इसमें हाईकोर्ट केस वाले अध्यापकों भी शामिल है, जिन्हें एरियर का लाभ मिलना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews