मप्र को बड़ी राहत: 1 लाख के नीचे पहुंची एक्टिव केसों की संख्या, 24 घंटे में 7571 नए केस

मुख्यमंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र (MP) के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिनों दिन आंकडों में कमी आ रही है।पिछले 24 घंटे में 7571 नए मामले सामने आए है और 72 मौतें हुई है। वहीं 11 हजार 973 डिस्चार्ज हुए हैं।मई 2021 में यह पहला मौका है जब कोरोना संक्रमितों (Coronavirus) का आंकड़ा 8 हजार के नीचे आया है।वही एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख के नीचे हो गई है।

यह भी पढ़े… WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी आज से लागू, ना मानने पर बंद हो जाएंगे ये फीचर

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मप्र में पिछले 24 घंटे में 7571 नए केस सामने आए है, वही 72 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 24 घंटे में इंदौर में 1548 , भोपाल में 1241 , ग्वालियर में 376 और जबलपुर में 301 नए संक्रमित मिले है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा भोपाल में 9 मौतें हुईं। इंदौर और ग्वालियर में 8-8 और जबलपुर में 3 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई।

यह भी पढ़े… मु्ख्यमंत्री के बयान के बाद मप्र में बढ़ी सख्ती, इन जिलों में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू

यह पहला मौका है जब एक महीने बाद नए केस में 8 हजार की कमी आई है। पिछले 10 दिन से कोरोना के केस हर दिन कम हो रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट 10 दिन में 18% से घटकर 11% पर आ गया है।इतना ही नहीं  5 जिले दतिया, भिंड, मुरैना, अशोकनगर और गुना में 50-50 से भी कम केस दर्ज किए गए।इसके बाद मप्र में कुल संक्रमित 7 लाख 24 हजार 279 हो गए हैं। इसमें से 6 लाख 17 हजार 396 ठीक हो चुके हैं और केवल 99970 एक्टिव केस है। वही प्रदेश में अब तक कोरोना से 6,913 मौतें हो चुकी हैं।

2 लाख से ज्यादा संक्रमितों तक पहुँची मेडिकल किट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के निर्देशानुसार मप्र के होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को मेडिकल किटों का वितरण लगातार जारी है। अभी तक 52 जिलों में 2 लाख 56 हजार 225 मेडिकल किट वितरित की जा चुकी हैं। 18 अप्रैल से 14 मई के मध्य नगरीय क्षेत्रों में फ़ीवर क्लीनिक एवं होम डिलीवरी के माध्यम से 2 लाख 56 हजार 225 मेडिकल किट कोविड मरीज़ों को उपलब्ध कराई गई हैं।

मप्र मप्र

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews