MP में Sex Racket का खुलासा, भोपाल से बुलाती थी लड़कियां, चुनाव भी लड़ चुकी है महिला

sex racket

सीहोर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़े सेक्स रैकेट (MP Sex Racket) का खुलासा हुआ है। यहां सीहोर की पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सेक्स रैकेट शिवसेना (Shiv sena) की महिला नेता के मकान में पकड़ा गया है। यह महिला 2015 में शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका का अध्यक्ष चुनाव लड़ चुकी है।

यह भी पढ़े.. BJP प्रदेशाध्यक्ष को मुख्यमंत्री की चेतावनी- लूज टॉक की तो जुबान काट लेंगे

सीहोर में बस स्टैंड के पास पुलिस (Sehore Police) ने देर रात एक मकान पर रेड की और इस रेट में 5 कॉल गर्ल समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। रैकेट की सरगना खुद को शिवसेना की महिला प्रमुख कहने वाली अनुपमा तिवारी नाम की महिला है जो कई मंचों से सम्मानित भी हो चुकी है। 2015 में वह सीहोर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ी थी और शिवसेना पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के बावजूद उसे सिर्फ 700 के करीब वोट मिले थे।

इतना ही नहीं यह महिला खुद को पत्रकार (Journalist) भी बताती है और शराबबंदी पर अभियान भी चलाती रहती है।वही इस काम के लिए लड़कियों को भोपाल (Bhopal) के बैरागढ़ से बुलाया जाता था और एक महिला इन्दुलता के जरिए मकान पर आती थी। हर ग्राहक से 500 रू वसूले जाते थेह एसपी मयंक अवस्थी ने बताया है कि मौके से 28000 रू भी जप्त किए गए हैं और दो कारें भी पकड़ी गयी है।

यह भी पढ़े.. Indore news : लोकायुक्त ने खाद्य विभाग के अधिकारी को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

अपनी मीडिया प्रोफाइल में उसने खुद को समाजसेवी और शिवसेना की महिला प्रदेश प्रमुख लिखा हुआ है। पकड़ी गई महिला द्वारा कॉल गर्ल भोपाल से बुलाई जाती थी और ग्राहकों की फरमाइश के अनुसार उन सबको जो भी पैसा मिलता था उसमें एक बड़ा हिस्सा अनुपमा के पास रहता था। पुलिस इस महिला से पूछताछ कर रही है और इस बात की भी व्यापक संभावना है कि कई रसूखदार लोगों को यह महिला कॉल गर्ल की सप्लाई करती थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews