VIDEO: MP में BJP सांसद की रिश्तेदार और पूर्व MLA की चचेरी बहन से मारपीट, 2 घंटे बैठी रही थाने में

सांसद

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। गुना शिवपुरी के BJP सांसद केपी यादव (Guna Shivpuri MP KP Yadav) की रिश्तेदार एवं शिवपुरी जिले के कोलारस के पूर्व कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह यादव (Former Congress MLA Mahendra Singh Yadav) की चचेरी बहन अनीता यादव के साथ उनकी जिठानियों और उनके बेटों ने मारपीट कर दी, इन लोगों ने अनीता यादव की बेटी और बेटे को भी मारा। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। बड़ी बात ये है कि जब अनीता यादव शिकायत करने महिला थाने गई तो उन्हें भी वहाँ दो घंटे बैठाये रखा बाद में बहुत मुश्किल से आवेदन लिया गया।

यह भी पढ़े.. New Transfer Policy : इन अधिकारी-कर्मचारियों के नहीं होंगे तबादलें 1 जुलाई से होंगे तबादले

दरअसल, BJP सांसद और पूर्व विधायक की चचेरी बहन ग्वालियर (Gwalior)  में मुरार थाना क्षेत्र की हक्सर कॉलोनी यादव कोठी में रहने वाली अनीता यादव अपनी बेटी और बेटे के साथ रहती हैं अनीता यादव के पति का निधन पांच साल पहले हो गया था। उनका उनके जेठ के परिवार से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। अनीता यादव ने पुलिस (Gwalior Police) में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पति के निधन के बाद से उनका उनके जेठ के परिवार से पुश्तैनी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।

कुछ दिन पूर्व उनके जेठ के लड़कों ने उनके हिस्से में जेसीबी से बड़ा गड्ढा करा दिया था मैंने उन्हें जब टोका तो उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी।आज फिर वो उन लोगों से बात करने गई तो जेठ के बच्चों और जिठानियों ने मेरे साथ मारपीट कर दी। उन्होंने मेरे बेटे और बेटी के साथ भी बदसलूकी की और मारपीट की। वे लोग कह रहे थे आज तेरा पूरा हिसाब ही कर देते हैं। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार

घटना की शिकायत करने वे पहले मुरार थाने पहुंची लेकिन मेरे जेठ का परिवार वहाँ पहले से मौजूद थे इसलिए वो वहाँ नहीं रुकी और महिला थाने पहुँच गई । अनीता यादव ने आरोप लगाए कि महिला थाने पर उसका आवेदन नहीं लिया करीब दो घंटे तक बाहर ही बैठाये रखा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने आकर शिकायत ली और फिर उन्हें मुरार थाने भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews