जयप्रकाश अग्रवाल की कांग्रेस प्रभारी पद पर नियुक्ति को लेकर बीजेपी का तंज

जयप्रकाश अग्रवाल की कांग्रेस प्रभारी पद पर नियुक्ति को लेकर बीजेपी का तंज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 77 साल के जयप्रकाश अग्रवाल (Jaiprakash Agrawal) मध्यप्रदेश कांग्रेस (Congress) के नए प्रभारी होंगे। वह मुकुल वासनिक की जगह लेंगे। दोनों ही नेता इस समय कांग्रेस में महासचिव के पद पर हैं। मध्य प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

लाखों कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला चुनाव का मानदेय, कर्मचारी संघ ने सीएम को लिखा पत्र

1945 में जन्मे और दिल्ली के रहने वाले जयप्रकाश अग्रवाल मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी होंगे। उनकी नियुक्ति मुकुल वासनिक के स्थान पर की गई है जिन्होंने इस पद से मुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह किया था। जयप्रकाश अग्रवाल आठवीं, नौवीं, ग्यारहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा में सांसद रह चुके हैं। इसके पहले वर्तमान प्रभारी मुकुल वासनिक ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी पद से त्यागपत्र दे दिया लेकिन वह कांग्रेस के महासचिव पद पर बने रहेंगे। बताया जा रहा है कि मुकुल वासनिक की निष्क्रियता की शिकायत आलाकमान तक पहुंची थी और उसके बाद आलाकमान ने यह निर्णय लिया।

1973 में अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले जयप्रकाश अग्रवाल दिल्ली यूथ कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बनाए गए थे। 1984 में दिल्ली के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के वक्त वे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे और शीला दीक्षित के साथ मनमुटाव की खबरें भी आई। बीजेपी (BJP) ने जयप्रकाश अग्रवाल की नियुक्ति पर तंज कसा है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा (Surendra sharma) ने ट्वीट कर लिखा है कि “राहुल गांधी ने फ्यूज़ बम मुकुल वासनिक के बाद फुस्सी बम जयप्रकाश अग्रवाल की नियुक्ति की है। यह जयप्रकाश अग्रवाल वही है जिन पर शीला दीक्षित ने चुनाव हराने के आरोप लगाए थे।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews