मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस महामारी घोषित, सीएम शिवराज ने कही ये बड़ी बात

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश सरकार ने ब्लैक फंगस (mucormycosis) को महामारी घोषित कर दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा बैठक ली और इसके बाद कहा कि मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया जाता है। इससे पहले गुजरात, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडू, तेलंगाना, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर चुके हैं।

MPPSC : राज्यसेवा परीक्षा स्थगित होने का नोटिफिकेशन निकला फर्जी, आयोग ने किया खंडन

ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कि सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि इसके लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए। इसी के साथ ब्लैक फंगस के उपचार के लिए उपयोग में लाई जाने वाली दवा एम्फोटेरिसिन-बी की पर्याप्त आपूर्ति हो ये कोशिश भी की जाएगी। बता दें किसी बीमारी के महामारी घोषित होने के बाद सरकार को कितने केस आए, उसका इलाज, दवा और बीमारी से होने वाली मौत का हिसाब रखना होता है। इसी के साथ केंद्र सरकार और आईसीएमआर की गाइडलाइन का पालन करना होता है। प्रदेश में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के साथ ही सभी निजी और सरकारी अस्पतालों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। अभी तक भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर और रीवा इन पांच मेडिकल कॉलेज में इस बीमारी का उपचार किया जा रहा है। सभी सरकारी अस्पतालों में इसका मुफ्त इलाज हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews