छतरपुर में हाजी शहज़ाद के घर हुई कार्रवाई के बाद वीडी शर्मा की चेतावनी ‘इमरान प्रतापगढ़ी हो आरिफ मसूद, कानून तोड़ने वालों को ठीक करने में देर नहीं लगेगी’

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 'अगर कोई कानून अपने हाथ में लगा तो वह किसी भी क्षेत्र का हो, किसी भी जाति का हो, किसी भी धर्म का हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। ⁠मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है यहाँ कानूनन काम होता है। ऐसे लोगों के दबाव डालने से कोई कार्रवाई प्रभावित नहीं होगी। 
Congress MLA Babu Jandel Video

VD Sharma’s warning to congress leaders : छतरपुर में हाजी शहज़ाद के घर पर बुलडोज़र चलाने की कार्रवाई के बाद एक तरफ़ कांग्रेस के कई नेता विरोध जता रहे हैं, वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि इस मामले में चाहे इमरान प्रतापगढ़ी हो आरिफ़ मसूद..जो भी क़ानून अपने हाथ में लेगा उनको ठीक करने में देर नहीं लगेगी।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने छतरपुर में एमपी सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि ये एक जाति विशेष के प्रति नफरत भरी कार्रवाई है। वहीं विधायक आरिफ़ मसूद भी अपना विरोध जता चुके हैं। लेकिन इस बात पर बीजेपी ने अपनी दो टूक सुना दी है और वीडी शर्मा ने कहा कि क़ानून का उल्लंघन करने वालों को किसी सूरत बख्शा नहीं जाएगा।

क़ानून तोड़ने वालों को वीडी शर्मा की खुली चेतावनी

छतरपुर में हुई कार्रवाई को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि ‘चाहे इमरान प्रतापगढ़ी हो या चाहे कोई हो। कानून, कानून की तरह ही काम करेगा। अगर कोई कानून अपने हाथ में लगा तो वह किसी भी क्षेत्र का हो, किसी भी जाति का हो, किसी भी धर्म का हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। यहां ऐसा नहीं होता कि इस धर्म का है तो कार्रवाई होगी..इस धर्म का है तो कार्रवाई नहीं होगी। उन लोगों ने कानून अपने हाथ में लेने का काम किया है, दहशत फैलाने का काम किया है, ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रतापगढ़ी भी कानून हाथ लेंगे या फिर आरिफ़ मसूद भी कानून हाथ लेंगे तो उनको भी ठीक करने में देर नहीं लगेगी…यह बात उनको ध्यान रखना चाहिए। ⁠मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है यहाँ कानूनन काम होता है। ऐसे लोगों के दबाव डालने से कोई कार्रवाई प्रभावित नहीं होगी। ऐसे लोगों ने क़ानून अपने हाथ में लिया तो और कड़ी कार्रवाई होगी।’

कांग्रेस नेताओं ने छतरपुर घटना पर जताया विरोध

बता दें कि छतरपुर में हाजी शहज़ाद का घर तोड़ने पर भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ़ मसूद ने विरोध जताते हुए सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा और अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक्स पर सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘छतरपुर मध्य प्रदेश में प्रशासन ने हाजी शहज़ाद का सिर्फ घर नहीं तोड़ा बल्कि घर में खड़ी गाड़ियॉं भी बुलडोज़ कर दीं। नरेंद्र मोदी जी क्या आपकी सरकारें संविधान से चल रही हैं ? क्या आपके मुख्यमंत्री आपके सबका साथ – सबका विकास के नारे को बुलडोज़र के नीचे नहीं कुचल रहे हैं ? भाजपा सरकार की मुसलमानों के खिलाफ़ नफ़रत का एक और उदाहरण देखिये, मध्य प्रदेश के छतरपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  के इशारे पर हाजी शहज़ाद के घर को ज़मींदोज़ कर दिया, नरेंद्र मोदी जी दुनिया भर में सबका साथ – सबका विकास का नारा लगाते फिर रहे हैं और उनकी राज्य सरकारें बहाना तलाश कर मुसलमानों का घर तोड़ रही हैं, संविधान की शपथ लेने वाली मोदी सरकार इस बुलडोज़र के नीचे हर दिन संविधान को कुचल रही है। जल्द ही इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाऊँगा।’ लेकिन इन विरोधों का जवाब देते हुए बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने साफ़ कह दिया है कि जो भी क़ानून तोड़ेगा, उसके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”1001921913″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews