नीमच में भील युवक की हत्या का मामला, कमलनाथ ने भूरिया की अध्यक्षता में बनाई जांच कमेटी

पूर्व मंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नीमच के सिंगोली थाना क्षेत्र में भील युवक की पिकअप वाहन से बांधकर की गई हत्या का मामला सियासी रंग ले रहा है। इस पूरे मामले की जांच के लिए अब कांग्रेस (Congress) प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) ने पांच सदस्यों की जांच कमेटी बनाई है जो अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

बीजेपी विधायक बोले- “सरकार को खत्म कर देगा बिजली विभाग”

नीमच के सिंगोली थाना क्षेत्र में कन्हैया लाल भील नामक आदिवासी युवक को बुरी तरीके से पीटने और उसके बाद उसे पिकअप वाहन से बांधकर घसीटने की घटना पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। शनिवार को इस युवक की मौत हो गई थी और उसके बाद ट्वीट करके कमलनाथ सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े किए थे। अब कमलनाथ ने इस घटना को मानवता और प्रदेश के माथे पर कलंक बताते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की अध्यक्षता में 5 सदस्य जांच कमेटी बनाई है जो सिंगोली जाएगी और इस पूरी घटना के साक्ष्य जुटाने का काम करेगी। यह कमेटी मौके पर जाकर पीड़ित परिवार और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात करेगी और उसके बाद अपनी जांच रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी। इस जांच दल में चार अन्य विधायक हर्ष विजय गहलोत, पाची लाल मीणा, दिलीप गुर्जर और मनोज चावला शामिल किए गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews