मध्य प्रदेश को केन्द्र की बड़ी सौगात, सेकंड ट्रेंच में 1279 करोड़ 19 लाख आवंटित

madhya pradesh

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) को बड़ा तोहफा दिया है।केंद्र ने मध्य प्रदेश को जल जीवन मिशन के लिए 1279 करोड़ रूपये आवंटित किए है।खास बात ये है कि सेकन्ड ट्रेन्च लेने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य है, अभी तक किसी भी राज्य को यह राशि नहीं मिली है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA फिर 3% बढ़ा, Arrears का भी मिलेगा लाभ, सैलरी में आएगा उछाल

भारत सरकार के जल-शक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जल जीवन मिशन (National Water Life Mission) में मध्यप्रदेश को सेकन्ड ट्रेन्च में 1279 करोड़ 19 लाख रूपये आवंटित किए हैं। उल्लेखनीय है कि कार्य की प्रगति और धनराशि के उपयोग के आधार पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में सेकन्ड ट्रेन्च में अनुदान प्राप्त करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य है। देश के अन्य किसी राज्य को अभी तक जल जीवन मिशन में सेकन्ड ट्रेन्च राशि आवंटित नही हुई है।

मई 2021 में प्राप्त फर्स्ट ट्रेन्च की राशि और राज्य सरकार द्वारा समान अंशदान सम्मिलित कर मिशन के कार्यों का संचालन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश ने फर्स्ट ट्रेन्च और राज्य सरकार के समान अंशदान की 80 प्रतिशत राशि व्यय किए जाने के फलस्वरूप केन्द्र सरकार से सेकन्ड ट्रेन्च में राशि उपलब्ध हुई है।

यह भी पढ़े.. पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! DR में 3% की वृद्धि, एरियर्स के साथ Salary में होगी 11364 रुपये की बढ़त

ग्रामीण आबादी के हर परिवार को नल कनेक्शन के माध्यम से जल उपलब्ध कराने के कार्य जल जीवन मिशन में किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के लिए जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) में केन्द्र सरकार से 5,117 करोड़ की राशि इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हुई है। राज्य सरकार (MP Government) भी समान अंशदान शामिल कर मिशन के कार्यों को पूरा कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews