CM ने भावुक होकर दी नायक को अंतिम विदाई, 1 करोड़ की सम्मान निधि, पत्नी को सरकारी नौकरी

सीएम शिवराज

भोपाल/सीहोर, डेस्क रिपोर्ट। तमिलनाडु के हेलिकॉप्टर (Tamil Nadu helicopter crash) हादसे में शहीद हुए पैरा कमांडाे जितेंद्र कुमार वर्मा पंचतत्व में विलीन हो गए है, छोटे भाई धर्मेंद्र ने जवान के डेढ़ साल के बेटे को साथ लेकर मुखाग्नि दी। वही मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने भी नम आंखों से नायक को विदाई दी और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि परिवार को 1 करोड़ की राशि और पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वही जिले के एक स्कूल का नाम अमर शहीद जितेंद्र जी के नाम पर और स्मारक बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र का फिर बदलेगा मौसम, 15 के बाद बूंदाबांदी के आसार, जानें अपने शहर का मिजाज

तमिलनाडु के हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए नायक कमांडर जितेंद्र कुमार वर्मा (Nayak Commander Jitendra Kumar Verma) का पार्थिव शरीर फूलों से सजे सेना के वाहन में सीहोर जिले में पैतृक गांव धामंदा पहुंचा और यहां उनका रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भारी संख्या में लोगों द्वारा फूल बरसाए गए और श्रद्धांजलि दी गई।हर किसी की आंख नम दिखाई दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शहीद को श्रद्धांजलि देने गांव पहुंचे है और परिवार को ढांढस बंधाया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद सपूत जितेंद्र कुमार जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। शहीद के परिवार को सम्मान निधि ₹ 1 करोड़ दिया जाएगा, पत्नी बेटी सुनीता को शासकीय सेवा में लेंगे, एक स्कूल का नाम अमर शहीद जितेंद्र जी के नाम पर होगा। धामंदा गांव में शहीद की स्मृति में स्मारक बनेगा।वही मां भारती के वीर सपूत शहीद जितेंद्र कुमार जी के धामंदा गांव निवास पर पहुंचकर उनके पिता शिवनारायण वर्मा जी, माता धापी बाई जी और उनकी धर्मपत्नी सुनीता समेत पूरे परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में मैं और पूरा मध्यप्रदेश शोकाकुल परिवार के साथ है।

यह भी पढ़े.. Good News: कर्मचारियों को जल्द मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ! हाथ में आएगी बड़ी रकम

नायक के सम्मान में सीएम ने एक कविता भी ट्वीट की है और लिखा है कि यह धरती बोल रही जय, ऐ रण के वीर तुम्हारी जय।। जाते-जाते हर आंख कर गये नम,भूलेंगे न कभी हम, ऐ वीर तुम्हारी जय।। तुम गये नहीं, दिल में बस गये, प्रदेश-देश के वीर, सदा तुम्हारी जय।। प्रदेश और देश अपने बहादुर बेटे जितेंद्र कुमार को बारंबार प्रणाम करता है। हमें तुम पर सदैव गर्व रहेगा।।

बता दे कि बीते दिनों तमिलनाडु के कुन्नूर सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें जनरल बिपिन रावत सहित 13 लोगों का निधन हो गया। इसमें मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर जिले के धामंदा गांव के लाल जितेंद्र कुमार वर्मा भी शामिल थे। जीतेंद्र सीडीएस बिपिन रावत के पीएसओ थे और काफी लंबे समय से सेना में कार्यरत थे। शनिवार को डीएनए टेस्ट के माध्यम से जितेंद्र वर्मा के शरीर की पहचान हुई थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews