सीएम शिवराज ने कांग्रेस को घेरा, कहा- ‘झूठ बोलकर प्रदेश में लगाना चाहती है आग’

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर मध्यप्रदेश में आग लगाना चाहती हूं। उन्होने कहा कि मैं और मेरी सरकार जनता और समाजसेवियों के साथ मिलकर कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के प्रयास में लगे हैं, लेकिन इस दौरान कांग्रेस लगातार झूठ बोलकर प्रदेश में अव्यवस्था फैलाना चाहती है।

MP में एक्टिव केस 30 हजार, अनलॉक से पहले सामने आया सीएम का बड़ा बयान

सीएम शिवराज ने नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ को घेरते हुए कहा कि मैहर में प्रेस को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि अभी मैं रामचंद्र अग्रवाल से मिलकर आ रहा हूं और उन्होने मुझे बताया कि मेरी मृत्यु नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन से हुई है। इस बात पर कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए शिवराज ने कहा कि अब मृत्यु के बाद रामचंद्र अग्रवाल किस तरह कमलनाथ को ये बता सकते हैं कि उनकी मृत्यु कैसे हुई है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस का स्तर बेहद नीचे चला गया है। वो येन केन प्रकारेण प्रदेश में आग लगाने और सरकार को बदनाम करने में लगी हुई है। ऐसी झूठी कांग्रेस से प्रदेश को बचाने की जरूरत है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews