Hindi News

MP News : युवाओं और खिलाड़ियों के लिए सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात, इस तरह मिलेगा लाभ

Written by:Kashish Trivedi
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने कहा है कि मध्यप्रदेश (MP) में खेलों को प्रतिष्ठित करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय (national), अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं (International competitions) सहित ओलिंपिक में भी प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आत्म-निर्भर भारत और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प में कैनोइंग, स्टैंड अप पेड्लिंग आदि में लगने वाली बोट का निर्माण भी शीघ्र ही देश में किया जाएगा।

सीएम शिवराज स्व. संजीव कुमार सिंह की स्मृति में भोपाल के छोटे तालाब पर 32वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट, 15वीं पेरा केनो, प्रथम स्टेंडअप पैडलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2021-22 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने पुलिस बैंड द्वारा बजाई गई सुमधुर धुन और आतिशबाजी के बीच गुब्बारे छोड़कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

Read More : MP Budget Session : 15,232 करोड़ रुपए का तीसरा अनुपूरक बजट पेश, जाने महत्वपूर्ण बातें और राशि प्रावधान

सीएम शिवराज के सम्मुख रो मार्च तथा प्रतियोगिता में शामिल होने वाली विभिन्न बोट की प्रस्तुति हुई। सीएम शिवराज को आयोजन की केप और स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री नमिता चंदेल ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। मार्च 13 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 27 राज्य के 750 खिलाड़ी सम्मिलित हो रहे हैं। कुल 285 पदक के लिए प्रतिस्पर्धाएँ होंगी। इन प्रतिस्पर्धा के माध्यम से राष्ट्रीय दल के चयन की प्रक्रिया होगी, जो बीजिंग एशियन गेम में भाग लेगा। कयाकिंग कैनोइंग ओलिंपिक खेल है और देश में इस खेल में भोपाल का महत्वपूर्ण स्थान है।

खेल मंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि सीएम शिवराज के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में खेल गतिविधियों का विस्तार और खेल प्रतिभाओं के प्रदर्शन एवं क्षमता में निरंतर उन्नयन हो रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश में खेल सामग्रियों के निर्माण के क्षेत्र में भी कार्य किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक होमगार्ड पवन जैन ने भी संबोधित किया।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews