CM Shivraj ने दिव्यांग व्यक्ति की व्हीलचेयर चलाई, खुद ले जाकर वैक्सीन लगवाई

CM Shivraj ने दिव्यांग व्यक्ति की व्हीलचेयर चलाई, खुद ले जाकर वैक्सीन लगवाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शुक्रवार 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (PM Narendra Modi Birthday) पर मध्यप्रदेश में #MPVaccinationMahaAbhiyan3 प्रारम्भ हुआ। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) खुद कई वैक्सीनेशन सेंटर पर गए और स्थिति का जायजा लिया। इसी दौरान भोपाल के सरोजिनी नायडू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल में वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया। वहां एक दिव्यांग व्यक्ति वैक्सीन लगवाने आया था। ये देखकर सीएम सीएम शिवराज ने खुद दिव्यांग व्यक्ति की व्हील चेयर चलाई और स्वयं उसे वैक्सीनेशन सेंटर पर ले जाकर टीकाकरण करवाया।

अगले महीने से 12 से 18 साल के बच्चे को लगेगी वैक्सीन! मोदी सरकार ने की ये तैयारी

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीसरी लहर का संकट अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए मेरी अपील है कि प्रधानमंत्री जीवन का डोज नि:शुल्क दे रहे हैं उसे जरूर लगवाएं। हमें प्रसन्नता है कि MP में अब तक 76 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को प्रथम डोज लगाया जा चुका है। मध्यप्रदेश ने #COVID19 टीकाकरण के मामले में नए आयाम स्थापित किये हैं। बहुत जल्द हम 100% पात्र नागरिकों को प्रथम डोज़ देने का लक्ष्य प्राप्त करने जा रहे हैं।

सीएम ने कहा कि जिन नागरिकों ने वैक्सीन न लगवाई हो, वे तुरंत वैक्सीन लगवाएँ। जिन्होंने पहला डोज़ ले लिया हो, वे दूसरा डोज़ आवश्यक रूप से लें और अन्य नागरिकों को प्रेरित करें।आप सभी का योगदान न सिर्फ समाज को सुरक्षा प्रदान करेगा, बल्कि मध्यप्रदेश के लिए एक बेहतर कल का निर्माण भी करेगा। #COVID19 पर अंतिम चोट करने का समय आ गया है। मैं हर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, समस्त राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और पूज्य धर्मगुरुओं से अनुरोध करता हूँ कि अधिक से अधिक जनता को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews