सीएम शिवराज के निर्देश- “किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण हो”

सीएम शिवराज के निर्देश- “किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण हो”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक को संबोधित किया। उन्होने निर्देश दिए कि नर्मदा घाटी विकास के अंतर्गत निर्मित हो रही सभी परियोजनाओं में अंतिम किसान के खेत तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए।इसके लिए मंत्री-अधिकारी आवश्यक रूप से क्षेत्र भ्रमण करें।

संगीन अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा अवैध शराब का व्यापार, सीएम ने दिए ये अहम निर्देश

सीएम शिवराज ने कहा कि नर्मदा घाटी विकास के लिए किए जा रहे निवेश का शत-प्रतिशत लाभ अर्जित करना सुनिश्चित किया जाए। जहाँ पाइप से पानी जा रहा है वहाँ के किसानों के खेतों में आ रही समस्याओं का भी सर्वेक्षण किया जाए। किसानों को यदि कोई समस्या है तो उसका तत्काल निराकरण हो। सीएम ने कहा कि पानी के प्रदाय से निश्चित रूप से किसानों का उत्पादन बढ़ेगा। किसानों में पानी और बिजली के शुल्क को जमा कराने के लिए दायित्व बोध विकसित किया जाए। यह जिम्मेदारी किसानों की समितियों को सौंपी जाए। बैठक में ओंकारेश्वर में बन रहे शंकर संग्रहालय, स्टेच्यू ऑफ वननैस और अंतर्राष्ट्रीय वेदान्त संस्थान के लिए नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के ओंकारेश्वर गेस्ट हाऊस को अधोसंरचना सहित संस्कृति विभाग को हस्तांतरित करने का अनुमोदन किया गया।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews