CM Morning Meeting: सीएम ने थपथपाई इस कलेक्टर की पीठ, बोले- एक्शन और प्रोत्साहन साथ साथ हो

mp government

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आगामी चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) एक्शन मोड में नजर आ रहे है।आए दिन जिलेवार बैठकें लेकर अधिकारियों और कलेक्टरों को निर्देश दे रहे है। आज 20 मई शुक्रवार प्रातः 6:30 बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस से सीधी और भिंड जिले के अधिकारियों और कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की । इस दौरान सीएम ने भिंड जिले में ओवर ऑल अच्छा काम होने पर कलेक्टर की प्रशंसा की और आगामी कार्यक्रमों को देखते हुए कई बड़े निर्देश दिए।

यह भी पढ़े.. MP: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 4 पंचायत सचिव निलंबित, 27 को नोटिस, 5 का वेतन काटा

2 घंटे चली इस बैठक में जिला प्रशासन सहित मंत्री अरविंद भदौरिया, ओपीएस भदौरिया और प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ सीधी जिले की प्रभारी मंत्री मीना सिंह भी शामिल हुई । जिले की बैठक में भिंड कलेक्टर ने नवाचार के बारे में बताया कि भिंड में कैरियर काउंसलिंग में अच्छा काम हुआ है। 3000 से 4000 बच्चों की कैरियर काउंसलिंग की गई है। सीएम हेल्पलाइन में भी भिंड बॉटम 5 से निकलकर दो बार टॉप 5 में आया है। इस दौरान सीएम शिवराज ने कलेक्टर से सीएम हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

यह भी पढ़े.. MP: शिक्षकों को बड़ी राहत, मिलेगा एकमुश्त क्रमोन्नति-एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

जल जीवन मिशन में भिंड में कम काम होने पर सीएम शिवराज ने अप्रसन्नता व्यक्त की और पेयजल की स्थिति में कलेक्टर से जानकारी ली। भिंड कलेक्टर ने बताया कि भिंड में खारे पानी की अधिकता है। इस पर सीएम शिवराज ने कलेक्टर से कहा कि कुछ ऐसा काम करके जाएं कि आपकी कलेक्ट्री को जिले में हमेशा याद रखा जाए। आप पेयजल की स्थिति को एक टास्क के रूप में लें और भिंड में खारे पानी के स्थान पर मीठा पानी कैसे उपलब्ध हो, यह काम करके दिखाए।

[dgv_vimeo_video id=”711907201″]

[dgv_vimeo_video id=”711909715″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews