Jabalpur में भावुक हुए सीएम शिवराज, बोले- “मेरी जान भले ही चले जाये, आपका विश्वास नहीं टूटने दूंगा”, कटंगी और पौड़ी को तहसील बनाने की घोषणा

Jabalpur में भावुक हुए सीएम शिवराज, बोले- “मेरी जान भले ही चले जाये, आपका विश्वास नहीं टूटने दूंगा”, कटंगी और पौड़ी को तहसील बनाने की घोषणा

Jabalpur News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जबलपुर पहुंचे उन्होंने यहाँ जनदर्शन यात्रा की शुरुआत की। इसके तहत वह सबसे पहले जबलपुर के पाटन विधानसभा के कटंगी पहुंचे, यहां पर उन्होंने एक रोड शो करने के बाद एक महिला सम्मेलन को संबोधित किया, इस मौके पर उन्होंने महिलाओं से राखी बंधवाई और कहा कि उन्हें राखी के धागे की कसम है वह जब तक महिलाओं को सम्मान का जीवन नहीं दिलवा देंगे तब तक काम करते रहेंगे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा आपने जो प्‍यार और विश्‍वास मुझे दिया है, मैं वचन देता हूं कि जान भले ही चली जाए, लेकिन आपका प्‍यार और विश्‍वास कभी टूटने नहीं दूंगा।

सीएम शिवराज का कांग्रेस पर निशाना, ये फिर सत्ता में आये तो योजनायें बंद कर देंगे 

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा जनदर्शन यात्रा निकाल रही है इसके माध्यम से सीधा जनता से जुड़कर पार्टी शिवराज सरकार की उपलब्धियां गिना रही है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसी सिलसिले में आज जबलपुर के कटंगी पहुंचे, उन्होंने संबोधित करते हुए इस बात का विश्वास दिलवाने की कोशिश की कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो फिर कई योजनाएं बंद हो जाएँगी क्योंकि इसके पहले भी जब कांग्रेस आई थी तब उन्होंने कन्यादान योजना का पैसा नहीं दिया था। अबकी बार आई तो लाडली बहना योजना बंद कर देंगे , संबल योजना का पैसा फिर से देना बंद कर देंगे।

सीएम जन आवास योजना की घोषणा, सबका अपना घर होगा 

सीएम शिवराज ने जनता से अपील की कि भाजपा आप सबका ख्याल रखती है इसलिए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में जिताएं, मुख्यमंत्री ने सीएम जन आवास योजना की भी घोषणा की जिसके तहत जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान नहीं मिल पा रहे थे उन्हें सीएम जन आवास योजना के तहत मकान दिलाने की घोषणा की गई, मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के पास जमीन नहीं है उन्हें भी पट्टे दिलाने का काम हमारी सरकार करेगी।

शिवराज बोले – मेरी जान भले ही चली जाए, लेकिन आपका विश्‍वास कभी टूटने नहीं दूंगा

जनता के अपार प्यार और उत्साह को देखकर सीएम शिवराज भावुक हो गए उन्होंने कहा कि कटंगी की जनता ने जो प्‍यार और विश्‍वास मुझे दिया है, मैं वचन देता हूं कि जान भले ही चली जाए, लेकिन आपका प्‍यार और विश्‍वास कभी टूटने नहीं दूंगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कटंगी और पौड़ी को तहसील बनाने की घोषणा कर दी है उनका कहना है कि जल्द ही इन दोनों ही तहसीलों को बनाने का आदेश जारी हो जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”857821354″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews