सीएम शिवराज के निर्देश- रेमडेसिवीर की कालाबाजारी करने वालों पर लगेगी रासुका

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संकटकाल में भी कुछ लोग कालाबाजारी और जमाखोरी से बाज नहीं आ रहे। लगातार कई स्थानों से रेमडेसिवीर की कालाबाजारी की खबर मिलने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे लोगों पर रासुका लगाई जाए।

मप्र में कोरोना का तांडव जारी- 12384 नए केस और 75 की मौत, सीएम ने बुलाई बड़ी बैठक

उच्च स्तरीय बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये संकटकाल है और ऐसे में जो भी आवश्यक दवाओं की कालाबाजारी कर रहा है, वो देशहित के विपरीत काम कर रहा है। पिछले दिनों लगातार कई स्थानों से रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आई हैं। इंजेक्शन की कमी के बीच इसकी कालाबाजारी ने मरीजों के लिए मुश्किल हालात पैदा कर दिए हैं। ऐसे में सीएम ने रेमडेसिवीर की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इंदौर प्रशासन ने हाल ही में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ रासुका के तहत मामला दर्ज किया है। इंदौर और भोपाल सहित विभिन्न स्थानों से लगातार रेमडेसिवीर की कमी के बीच इसकी कालाबाजारी की खबरें आ रही है और सरकार ने अब इसपर लगाम कसने के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews