जबलपुर के ओमती थाने में करीना कपूर के खिलाफ शिकायत, यह है वजह

जबलपुर के ओमती थाने में करीना कपूर के खिलाफ शिकायत, यह है वजह

जबलपुर, संदीप कुमार। फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने प्रेग्नेंट होने पर एक किताब (book) लिखी है। जिसका शीर्षक दिया है “प्रेगनेंसी बाइबल” (pregnancy bible) जिसके बाद से देश के ईसाई समाज में रोष है। और जगह-जगह उनकी इस किताब के शीर्षक का विरोध हो रहा है। और इसी के चलते जबलपुर में सर्व ईसाई महासभा ने आज महासभा ने करीना कपूर के खिलाफ एक शिकायत ओमती थाने में दर्ज करवाई है।

Read also…संस्कारधानी में रिश्ते शर्मसार, भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर छोड़ा ! थाने पहुंचा मामला

धार्मिक ग्रंथ का हुआ है अपमान
ईसाई महासभा के सदस्यों ने ओमती थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने द्वारा लिखी गई किताब में बाइबल शब्द का उपयोग कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। जिससे कि पूरे देश का ईसाई समुदाय आहत हुआ है। ईसाई महासभा ने मांग की है कि करीना कपूर की किताब से “बाइबल” शब्द हटाया जाए।

ओमती थाना पुलिस ने लिया आवेदन
फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान के खिलाफ शिकायत करने सर्व ईसाई महासभा के लोग ओमती थाना पहुंचे। जहां उन्होंने लिखित में अपनी शिकायत पुलिस को दी जिसको लेकर अब पुलिस जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि हाल ही में करीना कपूर खान ने गर्भावस्था के ऊपर एक किताब लिखी है जिसका अब चौतरफा विरोध होना शुरू हो गया है।

Read also…Betul : तांत्रिक ने दंपति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया ! पति की मौत, यह है मामला

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews