यो यो हनी सिंह के गीत पर भड़की कांग्रेस, पीएम मोदी से की यह मांग

mp congress

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने गायक यो यो हनी सिंह द्वारा गाए गए क ख ग एल्बम गीत को तत्काल बैन करने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ऐसे गीतों को मानसिक जहर फैलाने वाला बताया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री से गुजारिश की है कि हाल ही में गायक यो यो हनी सिंह द्वारा गाए गए क ख ग एल्बम गीत को तत्काल बैन किया जाये। सज्जन पीएम और गृहमंत्री को लिखे पत्र मे लिखा है कि यह गीत अत्यंत खतरनाक है। इस गीत के शब्दों का सीधे-सीधे छोटे बच्चों और उनकी स्कूल लाइफ से संबंध है। बच्चे अभी इस तरह के गीत सुनेंगे तो उनमे बहुत से मानसिक विकार उत्पन्न होंगे। सज्जन ने पत्र में आगे लिखा है कि इस तरह के कई गीत और वीडियो वेब सीरीज छोटे बच्चे व युवा देख रहे हैं जिससे उन्हें उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और वह अल्पायु में विभिन्न प्रकार की सामाजिक बुराइयों की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं। नशाखोरी बढ़ रही है और महिला सुरक्षा पर भी इस तरह की गतिविधियों का बुरा असर देखने को मिल रहा है। सज्जन ने पत्र में यह भी लिखा है कि कई गायक कलाकार युवाओं को भ्रमित करने वाले और समाज में नशे और कुरीतियों का जहर घोलने वाले गीत एलबम कंपोज कर रहे हैं और ऐसे गीत व बेब सीरिज को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी आंखें मूंदकर प्रसारण की अनुमति दे देते हैं। सज्जन ने इस तरह की कई गीत और वेब सीरीज और होने की बात भी लिखी है और लिखा है कि सरकार को इनकी जांच करानी चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews