मप्र के कांग्रेस विधायक ने दी 2 करोड़ की आर्थिक सहायता, बोले- हर मदद के तैयार हूं

कांग्रेस विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमितों (Coronavirus) का आंकड़ा 68 हजार के पार हो गया है।इसमें सबसे ज्यादा हालात इंदौर (Indore) और भोपाल में गंभीर बने हुए है। इंदौर में हर रोज 1600 मरीज मिल रहे है, जिसके बाद आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया है, ऐसे में इस कोरोना महामारी से निपटने के लिए विधायक-सांसद मदद के लिए एक के बाद एक आगे आ रहे है। अब देपालपुर विधानसभा क्षेत्र  के कांग्रेस विधायक विशाल पटेल (Congress MLA Vishaal Patel) ने बड़ी घोषणा की है।

यह भी पढ़े.. अर्जुन रामपाल और समीरा रेड्डी कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट

कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने विधायक निधि से दो करोड़ रुपये की राशि कोविड संक्रमित मरोजों को समर्पित की।इतना ही नहीं उन्होंने परिवार की ओर से 50 लाख रुपये अतिरिक्त मदद का ऐलान किया है।साथ ही कांग्रेस विधायक इंदौर प्रेस क्लब के पत्रकार कल्याण कोष के लिए डेढ़ लाख रुपये भेंट किए है, जिससे इस महामारी से मुकाबला करने में मदद मिल सके।यह जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी है।

कांग्रेस विधायक ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं मेरी विधायक निधि के 2 करोड़ रू देपालपुर (Depalpur Assembly Constituency) में कोविड केयर सेंटर की स्थापना के लिए दे रहा हूँ, जिससे कि कोरोना मरीजों को हर संभव मदद मिल सके व उचित समय पर उपचार हो सके।जरूरत पड़ने पर 50 लाख रु. की राशि मैं और मेरे परिवार की से भी देने के लिए तत्पर हूँ।

यह भी पढ़े.. मप्र के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस विधायक ने ट्वीट कर लिखा है कि देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में एक भी कोविड केयर सेंटर नहीं है । मैं मेरी विधायक निधि के 2 करोड़ रू देपालपुर में कोविड केयर सेंटर की स्थापना के लिए दे रहा हूँ, जिससे कि कोरोना मरीज को हर संभव मदद मिल सके व उचित समय पर उपचार हो सके ।जरूरत पड़ने पर 50 लाख रु. की राशि मैं और मेरे परिवार की से भी देने के लिए तत्पर हूँ ।मेरी विधानसभा क्षेत्र देपालपुर के लिए हर मदद के लिए सदैव तत्पर हूँ ।

बीजेपी विधायक ने भी बढ़ाया मदद के लिए हाथ

वही इंदौर क्षेत्र क्रमांक 5 के बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया (BJP MLA Mahendra Hardia) ने भी 25 लाख की सहायता की है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि इंदौर जिला प्रशासन (Indore District Administration) के समस्त अधिकारी और कर्मचारी समस्त डॉक्टर (Doctor) और पैरामेडिकल स्टाफ कोरोना महामारी से निपटने के लिए दिन रात लगे हुए है इन्हें संसाधनों की कमी न हो इसलिए विधायक निधि से 25 लाख रुपए की राशि समर्पित हैं।जनता के हित मैं अगर ओर आवश्यकता पड़ती है तो मैं सदैव तत्पर हूँ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews