
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों महंगाई डायन ने अपना जाल कुछ इस तरह फैला लिया है कि आम आदमी बुरी तरह उसकी चपेट में आ गया है। हालात ये है कि आटे दाल से लेकर पेट्रोल सिलेंडर तक में आग लगी है। महंगाई (Inflation) को लेकर सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है और अब राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने एक चुटकुला ट्वीट करते हुए सरकार को घेरा है।
मानसून में सिंधिया समर्थक होंगे तरबतर, जल्द होगा राजनीतिक नियुक्तियों का ऐलान
पेट्रोल को सैंकड़ा पार किये अरसा हो गया, राजधानी भोपाल में तो ये 110 रूपये लीटर से ऊपर बिक रहा है। पेट्रोल भरवाना अब ऐसा हो गया है मानो आप अपनी जेब कटवाने खुद जा रहे हों। पिछले कुछ समय में पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। ऐसे में इस मुद्दे पर विपक्ष भी लगातार हमले बोल रहा है और दिल्ली में संसद में भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है। इसी को लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने अंदाज में तंज किया है।
दिग्विजय सिंह अपने बयानों और टिप्पणियों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर उन्होने अपने उसी अंदाज को दोहराया है। महंगााई को लेकर दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर एक चुटकुला शेयर किया है जिसमें वो पेट्रोल की कीमतों को लेकर नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर चुटकी ले रहे हैं। उन्होने लिखा है “शिक्षक – “जले पर नमक छिड़कना” मुहावरे का अर्थ बताओ, विद्यार्थी- “पेट्रोल पंप” पर मोदी जी की मुस्कुराती हुई “तस्वीर”…!” इस चुटकुले के माध्यम से दिग्विजय सिंह ने पेट्रोल की कीमतो में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा है “मोदी है तो महंगाई है”।
शिक्षक – “जले पर नमक छिड़कना” मुहावरे का अर्थ बताओ….,
विद्यार्थी- “पेट्रोल पंप” पर मोदी जी की मुस्कुराती हुई “तस्वीर”…!
😬😄😝
-बलराम चौधरी बदनावर#मोदी_है_तो_महंगाई_है
— Office Of Digvijaya Singh (@OfficeOfDVS) August 1, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

