दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, एंटीफंगल इंजेक्शन Amphotericin की कालाबाजारी की आशंका जताई

कांग्रेस दिग्विजय सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को पत्र लिखा है। इसमें उन्होने ब्लैक फंगस बीमारी के उपचार के लिए काम में आने वाले एंटीफंगल इंजेक्शन AMPHOTERICIN के बाजार से गायब होने को लेकर चिंता जताई है।

दमोह उपचुनाव: मलैया की वीडी शर्मा से मुलाकात, ऑल इज वेल के संकेत

दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि ‘समाचार माध्यमों से ज्ञात हुआ है कि मध्यप्रदेश में कोविड के बाद ब्लैक फंगस (म्यूकर मायकोसिस) बीमारी तेजी से फैल रही है। अकेले भोपाल शहर में ही 70 से ज्यादा ब्लैक फंगस के ज्ञात मरीज है जिनमें से 23 हमीदिया अस्पताल में भर्ती है। मध्यप्रदेश के अनेक शहरों से ब्लैक फंगस के मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आ रही है। इस बीमारी के उपचार के लिये आवश्यक एंटीफंगल इंजेक्शन AMPHOTERICIN अचानक बाजार से गायब हो गया है तथा मरीज के परिजन इसे लेने के लिये दवा की दुकानों पर भटक रहे है। जिस तरह से मध्यप्रदेश में कोविड के उपचार हेतु उपयोगी REMDESIVIR इंजेक्शन की काजाबारी हो रही है और नकली इंजेक्शन के धंधे में कई लोग शामिल पाये गये है, उससे आशंका उत्पन्न होती है कि कहीं AMPHOTERICIN इंजेक्शन की भी कालाबाजारी और नकली इंजेक्शन का कारोबार प्रारंभ न हो गया हो।’ आगे उन्होने लिखा है कि ‘मेरा आपसे अनुरोध है कि ब्लैक फंगस के उपचार हेतु जरूरी इंजेक्शन AMPHOTERICIN की मरीजों के लिये अस्पतालों के माध्यम से आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं इसकी कालाबाजारी और नकली दवा के कारोबार को रोकने के लिये तत्काल सख्त कदम उठाने का कष्ट करें।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews