Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, कट सकता है कनेक्शन, जानें क्यों?

electricity bill payment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers) के लिए बड़ी खबर है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं  ने उपभोक्ताओं से बकाया राशि और नियमित देयकों का भुगतान तत्काल करने को कहा है, अन्यथा कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई हो सकती है।वही आज रविवार 31 अक्टूबर 2021 को भी बिजली बिल (Electricity Bill) भुगतान केन्द्र खुले रहेंगे।

यह भी पढ़े.. MP के अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ा झटका, सेवा होगी समाप्त, लिस्ट हो रही तैयार

दरअसल, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Central Zone Electricity Distribution Company Consumers) द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए सघन प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत बकाया राशि वसूली के लिए घर-घर जाकर बिजली कर्मचारी और अधिकारी राजस्व वसूली में लगे हैं। सभी वृत्त कार्यालयों में समीक्षा बैठकें आयोजित कर मैदानी स्तर पर राजस्व वसूली की वृद्धि के प्रयास तेज कर दिये गये हैं। सभी मैदानी अधिकारियों को बकाया राशि वसूली करने,भू-राजस्व संहिता के अंतर्गत सी-फार्म एवं कुर्की करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने यह भी निर्देश दिये हैं कि विजीलेंस द्वारा बनाये गये प्रकरणों में बकाया राशि की वसूली भी तेज की जाए। इसके अलावा ऑडिट द्वारा निकाली गई बकाया राशि और अन्य कारणों से बकाया राशि को उपभोक्ता के बिल में जोड़कर राजस्व वसूली की जाए।  काटे गये कनेक्शनों की रात्रि में चेकिंग की जाए ताकि बकायादार उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और यदि कोई उपभोक्ता ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध बिजली अधिनियम-2003 की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण बनाया जाए। कंपनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि टीम भावना से कार्य कर लक्ष्य की प्राप्ति करें।

यह भी पढ़े.. MP School: छात्रों के लिए काम की खबर, 7 नवंबर से पहले करें च्वाइस अपडेट, कलेक्टरों को निर्देश

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक  गणेश शंकर मिश्रा ने कंपनी कार्यक्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया राशि का भुगतान तत्काल करें।बकायादार बिजली उपभोक्ताओं से आग्रह है कि बिजली कनेक्शन विच्छेदन की अप्रिय कार्यवाही से बचने के लिए विद्युत बिलों का भुगतान तत्काल सुनिश्चित करें।
कंपनी के द्वारा बकायादारों के विरूद्ध बड़े स्तर पर बिजली कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही में “आपरेशन एवं मेंटेनेंस” अमले के साथ-साथ“ विजीलेंस”को भी जोड़ा है।
इसके साथ ही कंपनी के सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर जो कि तहसीलदार का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं,भी राजस्व वसूली के लिए सक्रिय हो गये हैं। बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बिजली वितरण कंपनी के कार्मिकों द्वारा बिजली बिल के भुगतान की रसीद मांगे जाने पर उन्हें रसीद अवश्य दिखाएं,ताकि बिजली उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा न हो।

ऐसे कर सकते है बिलों का भुगतान

आज रविवार छुट्टी के दिन भी बिजली उपभोक्ता जोनल आफिस में कैश काउंटरों पर बिल भुगतान और भोपाल शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित ATP मशीन में भी बिल भुगतान कर सकते हैं। कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों में बिजली वितरण केन्द्र और बिल भुगतान केन्द्र अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे। इसके लिए सभी मैदानी महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है।MP Online, कॉमन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल portal.mpcz.in (Net Banking, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI, ईसीएस, BBPS, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) Phone pay, अमेजान पे, Google Pay, Paytm एप एवं उपाय मोबाइल एप के माध्यम से बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

यह भी पढ़े.. MP Corona : 5 दिन में 80 से ज्यादा मामले, पिछले 24 घंटे में 6 पॉजिटिव, एक्टिव केस 100 पार

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews