Electricity Bill: MP के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से मिलेगी यह सुविधा

electricity bill payment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Bill) के लिए खुशखबरी है। 1 अप्रैल से 10 किलोवाट तथा उससे अधिक भार के उपभोक्ताओं को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Central Region Power Distribution Company) ईमेल और व्हाट्सएप (Whatsapp) से बिजली बिल (Electricity Bill) भेजेगी। 

यह भी पढ़े.. MPPSC : 11 अप्रैल को होने वाली परीक्षा रद्द करने की मांग, उम्मीदवारों में भारी आक्रोश

दरअसल, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने हाई वैल्यू कंज्यूमर को एक अप्रैल से HT उपभोक्ताओं की भांति Whatsapp, E-mail एवं SMS के माध्यम से बिजली बिल (Electricity Bill) भेजेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने कहा कि कंपनी के 10 किलोवाट एवं उससे अधिक भार के हाई वैल्यू कंज्यूमर कंपनी के मासिक राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

इसके लिए उपभोक्ताओं को कंपनी के पोर्टल portal.mpcz.in अथवा https://bit.ly/2O6xIHl पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा अथवा उन्हें कॉल सेन्टर (1912) या व्हाट्सएप चेटबोट (0755-2551222) के माध्यम से अपना नंबर दर्ज कराना होगा।इतना ही नहीं विशेष सुविधा के रूप में बिजली बिल (Electricity Bill) इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के अलावा यदि हाई वेल्यू कंज्यूमर चाहेंगे तो उन्हें बिजली बिल की हार्ड कॉपी भी भेजी जाएगी।

यह भी पढ़े.. दमोह उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, वोटिंग से पहले बड़ा दावा

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) ने निर्देश दिए है कि नियोजित तरीके से सब स्टेशनों में स्थापित ट्रांसफार्मरों को परिवर्तित किया जाए और प्रदेश के किसी भी हिस्से में वोल्टेज की समस्या न रहे। प्रत्येक स्टोर में रात्रिकालीन व्यवस्थाएँ सुधारने के निर्देश दिए। स्टोर के स्क्रेप को निश्चित समय-सीमा में अपलेखित कर विक्रय, बड़े बकायादारों को चिन्हित कर उनसे राजस्व वसूली और बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews