MP News : शिवराज सरकार लाई है सुनहरा मौका, जीत सकते है 10 हजार

PMMVY

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप क्रिएटिव है और घर बैठे बैठे 10 हजार रुपए कमाना चाहते है तो यह खबर आपके काम की है। मध्यप्रदेश (MP) के महिला-बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) द्वारा व्हाटसएप पिक्चर मैसेज क्रियेटिंग (Whatsapp Picture Message Creating) प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़े… MP : स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को नोटिस, जमानती गिरफ्तारी वारंट भी जारी

दरअसल, गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर महिला-बाल विकास विभाग द्वारा व्हाटसएप पिक्चर मैसेज क्रियेटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता बच्चों, किशोरी, बालिकाओं एवं महिलाओं का स्वास्थ्य, पोषण विकास, महिला एवं किशोरी सशक्तिकरण (Women Empowerment), महिला एवं बच्चों की सुरक्षा (Women And Children Safety) और जेंडर समानता (Gender Equality) विषय पर आधारित होगी। 18 से 40 वर्ष की आयु समुह के लिए प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 26 जनवरी (26 January) है।

यह भी पढ़े… MP Board : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों को मिलेगा लाभ

fइस प्रतियोगिता में कुल 55 पुरस्कार दिए जाएगें। जिसमें 10 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार पाँच लोगों को दिया जायेगा । इसी तरह 5 हजार के दस द्वितीय तथा एक हजार के कुल 50 तृतीय पुरस्कार दिऐ जायेगें।व्हाटसएप पिक्चर मैसेज प्रतियोगिता की संदर्भ सामग्री विभागीय वेबसाइट https://mpwcdmis.gov.in, http://esanchayika.mp.gov.in तथा विभागीय यू-ट्यूब चैनल mpwcd पर उपलब्ध है। प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए और अपनी प्रविष्टि अपलोड करने के लिए www.amrutpaan.org पर लॉगइन कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews