Transfer: मप्र में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के तबादले, नए प्रभारी भी बनाए गए

New Transfer Policy

transfer

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। निकाय चुनावों (Urban Body Election) की तारीखों के ऐलान और आचार संहिता (Code of conduct) से पहले मध्य प्रध्य प्रदेश (MP) में तबाड़तोड़ तबादलों और अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभाव देने का दौर लगातार जारी है। आए दिन हर विभाग की लंबी लंबी लिस्ट जारी हो रही है।

यह भी पढ़े.. MPPEB: उम्मीदवारों को बड़ा झटका, मप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 स्थगित

आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) के तबादलों (Transfer) के बीच अब स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अधिकारियों के तबादले किए गए है और नए प्रभारी भी बनाए गए है। इस संबध में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मप्र शासन (Public Health and Family Welfare Department, MP Government) द्वारा जारी किए गए है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।इसमें राज्य शासन द्वारा बड़वानी के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. भूरे सिंह सैत्या को इंदौर का सीएचएमओ (CHMO) नियुक्त किया है।

यह भी पढ़े.. MP Board: इस पैटर्न पर चेक होंगी 10वीं और 12वीं कॉपियां, जल्द जारी होगा रिजल्ट

इंदौर के सीएचएमओ डॉ. प्रवीण जड़िया को अब क्षेत्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सुत्रों के मुताबिक इंदौर कलेक्टर (Indore Collector) जड़िया के काम से खुश नहीं थे, इसके के चलते उनका तबादला (Transfer) किया गया है। वहीं क्षेत्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र इंदौर में अभी तक प्रभारी प्राचार्य की भूमिका में रहे विजय अग्रवाल को जिला चिकित्सालय में सर्जरी विशेषज्ञ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews