नरोत्तम मिश्रा ने पीएम मोदी तो बताया ‘नैया का खिवैया,’ 2023 में जीत का विश्वास जताया

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। क्या 2023 में मध्यप्रदेश की नैया प्रधानमंत्री पार कराएंगे..इस सवाल के जवाब में गृहमंत्री नरोरत्तम मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वे वैश्विक नेता हैं और पूरे देश की नैया के खिवैया हैं। गृहमंत्री ने पूरे विश्वास से कहा कि मध्यप्रदेश में 2023 में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा।

SBI CBO Recruitment: बैंक में निकली 1422 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन, जानें आयु-पात्रता

पत्रकारों से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘वे वैश्विक नेता है। पूरे देश के अंदर नैया के खिवैया वही हैं तो किसी एक प्रदेश की चर्चा क्यों करना है। वे हमारे नेता हैं, कुशल नेतृत्व है उनका। मोदी जी पर पूरे देश की अटूट आस्था है। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का परचम 2023 में फहराएगा। सीएम शिवराज सिंह  चौहान स्वयं उनके बारे में बता चुके हैं।’ इस तरह उन्होने बीजेपी की जीत को लेकर विश्वास जताया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जनता हमारे साथ है और हमें विश्वास है कि आगामी चुनाव में भी उनका साथ जरुर मिलेगा।

वहीं डॉ गोविंद सिंह के बयान पर कि ‘कलेक्टर एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं’ पर तंज कसते हुए गृहमंत्री ने कहा कि ‘ये कांग्रेस के लोग हैं, कभी कमलनाथ जी धमकाते हैं कभी नेता प्रतिपक्ष धमकाते हैं। जब हारने लगते हैं तो इन्हें ये एजेंट याद आ जाते हैं, जीतते हैं तो अपने को लोकप्रिय बताने लगते हैं। इसका साफ मतलब है कि कांग्रेस हार रही है।’ उन्होने कहा कि कमलनाथ जी के गृह जिले छिंदवाड़ा में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है और ये प्रदेश की बात कर रहे हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस को खुद भी पता है कि उनकी हार निश्चित है इसीलिए वो इस तरह की बातें कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews