नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर तंज, कहा– ‘ये वो शेर है, जो सर्कस में काम करते हैं’

नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर तंज, कहा– ‘ये वो शेर है, जो सर्कस में काम करते हैं’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश द्वारा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को दहाड़ता हुआ शेर बताने पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘मैं तो राहुल जी को इंसान ही मानता हूं,पता नहीं क्यों कांग्रेसी नेता उन्हें कुछ और बनाना चाहते हैं।’

लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 9 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, 9 बर्खास्त, कई को नोटिस जारी

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि ‘राहुल गांधी को शेर बताया जा रहा है। मैंने तो इसी शेर को अपने कंधे पर बकरी लेकर घूमते देखा है। वैसे में तो राहुल जी को इंसान ही मानता हू कांग्रेसी उन्हे कुछ और बनाने पर तुले हुए हैं।’ इस अवसर पर चुटकी लेते हुए गृहमंत्री ने एक शेर सुनाया कि ‘उठाओ चाबुक सलाम करते है..यह वह शेर है जो सर्कस में काम करते हैंl’ इसी के साथ उन्होने कहा कि मैं कांग्रेसियों से अनुरोध करता हूं कि राहुल गांधी जो हैं उन्हें वही बने रहने दें। कुछ और बनाने की कोशिश नहीं करें।

राम सेतु फिल्म देखने को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी को लेकर डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर पलटवार किया। उन्होंने कहा की कमलनाथ जी को तो राम सेतु को काल्पनिक बताने के लिए माफी मांगनी चाहिए। केंद्र की कांग्रेस सरकार ने जब सुप्रीम कोर्ट में राम सेतु काल्पनिक होने का हलफनामा दिया था तब यही कमलनाथ जी केंद्र में मंत्री थे। लेकिन उस समय व्यापारिक हित के लिए वे इस मामले में चुप रहे।  गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी इसका खुलासा करना चाहिए कि वह खुद को भगवान हनुमान जी का भक्त कहते हैं लेकिन जब तत्कालीन केंद्र सरकार ने राम सेतु को काल्पनिक बताया था तब उन्होंने इसका विरोध क्यों नही किया था।

[dgv_vimeo_video id=”766774607″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews