आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, UIDAI लागू करने जा रहा है नया नियम, करना होगा ये काम, जानें

आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, UIDAI लागू करने जा रहा है नया नियम, करना होगा ये काम, जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आधार कार्ड लोगों के लिए जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बिना आधार कार्ड (Aadhar Card) के बिना कोई भी ऑफिशियल काम शायद ही हो पाता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इन नए नियमों के तहत आधार कार्ड धारकों को हर 10 साल पर अपना बायोमेट्रिक डेटा अपडेट करने की जरूरत हो सकती है।

यह भी पढ़े… कच्चे तेल में गिरावट, MP के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ घटी पेट्रोल की कीमत, जानें

रिपोर्ट्स की मानें तो अधिकारियों को कहना है की केंद्र सरकार लोगों को अपना चेहरा और फिंगरप्रिन्ट स्कैन अपडेट कराने के लिए प्रेरित करना चाहती है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है की 70 साल से अधिक उम्र के आधार कार्ड धारकों को इन नियमों से छूट दी जाएगी। पाँच साल से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड में उनकी तस्वीर और बायोमेट्रिक डेटा उनके अभिभावकों के वेरफाइ करने के बाद रजिस्टर्ड किया जाता है।

यह भी पढ़े…CBSE Board Exam 2023: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, सैंपल पेपर-मार्किंग स्कीम जारी, यहाँ करें डाउनलोड, जानें महत्वपूर्ण बदलाव

बता दें की बच्चे के 5 साल और 15 साल होने पर आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट करना अनिवार्य होता है। 15 साल पर बायोमेट्रिक अपडेट करने पर सभी आधार कार्ड की बच्चे का आधार भी सभी की तरह सफेद हो जाता है। रिपोर्ट्स की माने तो एक आयु पर पहुँचने के बाद आधार कार्ड में अपडेट की जरूरत नहीं होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews