MP News: छात्रों के लिए जरूरी खबर, प्रोफाइल पंजीयन कराना अनिवार्य, ऐसे मिलेगा लाभ

student

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छात्रों के लिए काम की खबर है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास के द्वारा संचालित छात्रावासों में प्रवेश लेने के लिए प्रोफाइल पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। जो छात्र छात्रावास में प्रवेश लेना चाहते है वे पंजीयन करवा लें।

यह भी पढ़े..PM Kisan: आने वाली है 11वीं किस्त, सीधे खाते में आएंगे 2000, जल्द लिस्‍ट में चेक करें अपना नाम

दरअसल, जिले में संचालित अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावासों का संचालन एमपीटॉस्क के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के द्वारा संचालित छात्रावासों में प्रवेश लेने के लिए प्रोफाइल पंजीयन कराना अनिवार्य है। ऐसे में जो छात्र प्रवेश लेना चाहते है वे अपनी प्रोफाइल पंजीयन कार्य अभी से पूर्ण कर लें ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा ना आने पाएं।

यह भी पढ़े…Axis Bank के ग्राहकों को बड़ा झटका! 1 जून से बदल जाएंगे ये नियम, देने होंगे अधिक चार्ज

छात्रावास में प्रवेश और प्रोफाइल पंजीयन के कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो निराकरण के लिए संबंधित क्षेत्र के छात्रावास अधीक्षक एवं विभागीय मण्डल संयोजक से संपर्क कर किया जा सकता है। यहां क्लिक करके आप आदिम जाति कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित पोर्टल पर हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण कर सकते हैं।

https://www.tribal.mp.gov.in/PMS/Registration/BeneficiaryRegistration/PersonalDetail

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews