मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत इन राज्यों में 18+ को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन, देखें लिस्ट

कोरोना वैक्सीन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश में बढ़ते कोरोना (corona) प्रकोप के साथ ही वैक्सिनेशन (vaccination) की रफ्तार (speed) भी तेज की जा रही है। केंद्र सरकार (central government) ने अब 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए भी कोरोना वैक्सीन (vaccine) लगने की अनुमति दे दी है। ये अनुमति 1 मई से लागू होगी। इसी के साथ कई राज्यों (states) ने 18+ के लिए मुफ्त में वैक्सिनेशन प्रोग्राम चलाने का निर्णय लिया है। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो राज्य-

यह भी पढ़ें… कर्नाटक : 27 अप्रैल से 14 दिन का लॉकडाउन, सिर्फ जरूरी सेवाओं की छूट

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने घोषणा की है कि इस राज्य में 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना का टीका मुफ्त में लगाया जाएगा।

दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना ने तांडव मचाया हुआ है। इसी के बीच केजरीवाल सरकार ने वैक्सिनेशन प्रोग्राम तेज करने के साथ ही 18+ के लिए मुफ्त में कोरोना का टीका मिलने की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश
1 मई से उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही ये वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी।

बिहार
बात दें कि बिहार में पहले से ही मुफ्त में वैक्सीन लगने का सिलसिला जारी है। प्राइवेट और सरकारी सभी अस्पतालों में मुफ्त में ही कोरोना का टीका लग रहा है। अब एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करके कहा है कि 1 मई से 18+ को मुफ्त में वैक्सीन दी जाएगी।

यह भी पढ़ें… उज्जैन : 95 प्रतिशत इन्फेक्टेड लंग्स से महिला ने दी कोरोना को मात

असम
असम में 18 से 45 वर्ष की उम्र वाले सभी लोगों को फ्री में कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट करके दी

छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने ट्वीट करके ये जानकारी दी कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त में कोरोना का टीका दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से दरख्वास्त की है कि कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे।

केरल
बुधवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि उनकी सरकार राज्य में 18 से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews