MP रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ये 8 ट्रेनें आज रद्द, होली स्पेशल ट्रेन का ऐसा रहेगा रूट

mp rail news

Indian railway

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।Indian Railways IRCTC. मध्य प्रदेश (MP Railway Passengers) के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चित्तौड़गढ़-नीमच रेलखंड में चल रहे दोहरीकरण के चलते मंदसौर से होकर जाने वाली कोटा-मंदसौर पैसेंजर, उदयपुर-मंदसौर पैसेंजर व जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस और भोपाल से जाने वाली भोपाल-डॉक्टर अंबेडकर नगर एक्सप्रेस आज 8 मार्च को निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़े.. मप्र किसानों को बड़ी राहत, सहकारी बैंकों के CEO को ये निर्देश जारी, नहीं लगेगी रोक

वही गाड़ी संख्या 19339 दाहोद-भोपाल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दाहोद से चलकर उज्जैन स्टेशन पर समाप्त होगी तथा उज्जैन-भोपाल के बीच 8 मार्च को आंशिक निरस्त रहेगी।आज 8 मार्च को गाड़ी संख्या 05835 मंदसौर-उदयपुर पैसेंजर और ट्रेन 05834 मंदसौर-कोटा पैसेंजर मंदसौर से, ट्रेन 05836 उदयपुर-मंदसौर पैसेंजर उदयपुर और ट्रेन 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस जोधपुर से नहीं चलेगी।गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर-इंदौर ट्रेन भी नहीं आएगी।

होली से पहले मध्य प्रदेश रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। जबलपुर से आजमगढ़ जाने के लिए  स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई है। सोमवार को यह नागपुर से शाम 5.50 पर रवाना हुई जो इटारसी होते हुए सोमवार देर रात 2.25 बजे जबलपुर पहुंची । गाड़ी संख्या 01007 नागपुर-आजमगढ़ (एक तरफा) स्पेशल ट्रेन नागपुर स्टेशन से 17.50 बजे प्रस्थान करेगी।  यह कटनी, सतना होते हुए आजमगढ़ जाएगी।यह स्पेशल ट्रेन पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों में रूकेगी।इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी, 02 SLRD सहित 21 कोच रहेंगे।यह गाड़ी पूर्णतः आरक्षित है, अतः इनमें कन्फर्म टिकटधारी यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति है।

यह भी पढ़े.. केन्द्र सरकार का बड़ा तोहफा, इस योजना के लिए 3274 करोड़ मंजूर, पेंशन-DR में होगा लाभ

इसके अलावा आज 08 मार्च को गा़ड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, गा़ड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस, गा़ड़ी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस, गा़ड़ी संख्या 18247 बिलासपुर -रीवा एक्सप्रेस और 09 मार्च को गा़ड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस, गा़ड़ी संख्या 18248 रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस, गा़ड़ी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस और गा़ड़ी संख्या 18258 चिरिमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।यह गाड़ियां पमरे के कटनी, दमोह, गुना, अशोक नगर, मुंगावली, और सागर स्टेशनों से होकर गुजरती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews