Indore News : पुलिस ने 72 घंटे में गुमशुदा नाबालिक लड़की को तलाशा, लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म

Indore News : पुलिस ने 72 घंटे में गुमशुदा नाबालिक लड़की को तलाशा, लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म

इंदौर, आकाश धोलपुरे। सांवेर क्षेत्र के धरमपुरी से नाबालिग लड़की के अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 72 घंटे के अंदर ही एक्टिव मोड में रहकर आरोपी को पीड़िता के साथ आरोपी को बरामद कर पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Katni News : दवा न मिलने से परेशान युवक ने खुदपर पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश

एक तरफ जहां कोरोना काल में कर्फ्यू के चलते लोग अपने घरों में बंद है तो वहीं दूसरी ओर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सांवेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरमपुरी के समीप साईं विहार कॉलोनी की एक महिला ने सांवेर थाने पहुंचकर उनकी बेटी के लापता होने का मामला दर्ज करवाया था। मामले में पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपी और पीड़िता को बरामद कर लिया है। सांवेर थाने पर पदस्थ एसआई सपना डोडिया ने बताया कि 21 मई को साईं विहार कॉलोनी की रहने वाली महिला ने अपनी 12 साल 6 माह की बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच की और मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने शिप्रा के समीप सड़क पर खड़े नाबालिक लड़के और लड़की को पुलिस ने धर दबोचा। जब लड़की का मेडिकल टेस्ट करवाया गया तो पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है। पुलिस ने दुष्कर्म संबंधित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सांवेर थाने की टीम में निरीक्षक अनिल सिंह चौहान, उपनिरीक्षक सपना डोडिया, दिनेश अवस्या, पँकेश सिंह, रोशनी शर्मा, सुमित रजक ने मुस्तेदी से अपने कार्य का बखूबी निर्वाह किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews