Hindi News

Transfer : मप्र में IPS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उपचुनाव (Bye election) की सरगर्मियों के बीच मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में तबादलों का दौर जारी है। अब IPS अधिकारियों के तबादले किए गए है। इसमें उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह (Ujjain SP Manoj Kumar Singh) का तबादला भोपाल कर दिया गया है, उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।

यह कार्रवाई हाल ही में हुई उज्जैन में शराबकांड को लेकर की गई है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।बता दे कि आज सुबह ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर एसपी को हटाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद गृह विभाग ने आदेश जारी किए है। सत्येन्द्र कुमार शुक्ला (Satendra Kumar Shukla) को उज्जैन का नया एसपी बनाया गया है।

 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews