व्यापक इंटरप्राइजेज के ठिकानों पर IT का छापा, कमलनाथ सरकार में मिला था करोड़ों का कांट्रैक्ट

IT RAID

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव  (Madhya Pradesh By-Election) की सियासी हलचल के बीच राजधानी भोपाल (Bhopal) में आईटी (IT) टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति मामले  में टीम ने विज्ञापन कंपनी व्यापक इंटरप्राइजेज (Advertising Company Vyaapak Enterprises) पर छापा (Raid) मारा है।  आईटी ने कंपनी के मालिक मुकेश श्रीवास्तव (Mukesh Srivastava) के रायपुर समेत अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार (Friday) सुबह आईटी टीम ने टीटी नगर थाना क्षेत्र (TT Nagar Police Station Area) मालवीय नगर में स्थित व्यापक इंटरप्राइजेज पर छापेमार कार्रवाई की है। टीम ने कंपनी के मालिक मुकेश श्रीवास्तव के रायपुर (Raipur) समेत अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग ठिकानों में करीब 30 अफसरों की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है।

खबर है कि कांग्रेस सरकार (Congress Government) में कंपनी को करोड़ों का कांट्रैक्ट (Contract) का काम मिला था। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भी कंपनी एडवरटाइजमेंट का काम कर चुके हैं। कंपनी के मालिक मुकेश श्रीवास्तव ने पूर्व सीएम कमलनाथ (Former CM Kamal Nath के एक करीबी के साथ पूरे मप्र (MP) में विज्ञापनों का बड़ा कामकाज किया था। फिलहाल कार्रवाई जारी है। अभी तक अधिकारियों (Officers ने कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, हालांकि जांच के बाद बड़ा खुलासा होने की आशंका जताई जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews