
जबलपुर, संदीप कुमार। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. रत्नेश कुरारिया (CMHO Ratnesh Kurariya) की पत्नी डॉ. रश्मि कुरारिया कोरोना हैं। सीएमएचओ ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है और एहतियातन क्वारेंटाइन हो गए हैं। अब रिपोर्ट आने तक वे किसी भी तरह की मीटिंग या निरीक्षण पर नहीं रहेंगे
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का ऐलान, ‘अब कभी भी जबलपुर से नहीं लड़ेंगे चुनाव’
बता दें कि शनिवार की रात डॉ कुरारिया ने निजी अस्पतालों के निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। लेकिन अब सीएमएचओ रत्नेश ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है। टेस्ट रिपोर्ट आने तक वे अलग रहेंगे। बता दे कि उनकी पत्नी डॉ रश्मि कुरारिया कोरोना पाजिटिव हैं और उनका इलाज चल रहा है। जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को 807 मरीज संक्रमित पाए गए। हालांकि अच्छी बात ये है कि 907 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

