जबलपुर : परिवार से झगड़ा कर आत्महत्या के इरादे से तिलवारा पुल पहुंची लड़की, पढ़िए पूरी खबर

जबलपुर : परिवार से झगड़ा कर आत्महत्या के इरादे से तिलवारा पुल पहुंची लड़की, पढ़िए पूरी खबर

जबलपुर, संदीप कुमार। परिवार से कहा सुनी क्या हुई, एक 12वीं की छात्रा गुस्से में आत्महत्या करने तिलवारा के छोटे पुल में चली आई। वह आत्महत्या करना चाहती थी लेकिन उसकी हिम्मत नहीं हुई। सूचना मिलते ही तिलवारा पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को अपने साथ ले आई। काउंसलिंग (Councelling) के बाद छात्रा को घरवालों के साथ भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-रतलाम: कोरोना से मुक्ति के लिए श्मशान में हुआ बगलामुखी हवन

तिलवारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घर वालों से लड़-झगड़कर अधारताल निवासी 12वीं की छात्रा अकेले ही तिलवारा पुल पहुंच गई। कुछ देर बाद जब छात्रा का मन आत्महत्या के लिए बदल गया तो वह वहीं खड़ी होकर जोर-जोर से रोने लगी। छात्रा को रोते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तिलवारा थाने में दी तो पुलिस ने मौके पर जाकर छात्रा से पूछताछ की तो पता चला वह अधारताल सनसाइट सिटी कॉलोनी की रहने वाली है और परिवार के सदस्यों से झगड़ा हो गया था, वह आत्महत्या करने तिलवारा पहुंची थी।

यह भी पढ़ें:-ऊर्जा मंत्री पहुंचे पुलिस थाने, कटवाया अपना चालान, प्रायश्चित भी करेंगे

तिलवारा पुलिस छात्रा को अपने साथ ले आई, जहां उसका समझाया गया। जिसके बाद छात्रा के परिवार को सूचना दी गई। काउंसलिंग के बाद छात्रा को घरवालों के साथ भेज दिया गया। तिलवारा थाना प्रभारी के मुताबिक छात्रा तत्कालिक गुस्से के कारण तिलवारा पहुंची गई थी जिसे समझाकर परिजनों के साथ भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews