Jyotiraditya Scindia ने इस भावुक अंदाज में पिता स्वर्गीय माधवराव को दी श्रद्धांजलि, देखिये वीडियो

Jyotiraditya Scindia ने इस भावुक अंदाज में पिता स्वर्गीय माधवराव को दी श्रद्धांजलि, देखिये वीडियो

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया (Madhavrao Scindia) को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि 30 सितंबर 2001 को एक विमान दुर्घटना में देश के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की असामयिक मृत्यु हो गई थी।

BJP नेता रमेश दुबे ने माधवराव सिंधिया को दी श्रद्धांजलि, फल और मिठाई वितरित की

‘हर दिल पर नाम लिख दिया, माधवराव सिंधिया’। यह वह समय था जब ग्वालियर चंबल संभाग सहित पूरे मध्यप्रदेश के अंदर ही नहीं बल्कि देशभर में माधवराव सिंधिया की लोकप्रियता सर चढ़कर बोलती थी। ग्वालियर चंबल अंचल को विकास की नई दिशा देने वाले माधवराव सिंधिया जब रेल मंत्री बने तो वो युग भी भारतीय रेल के आधुनिकीकरण में मील का पत्थर माना जाता है। एक विमान दुर्घटना के चलते नागरिक उड्डयन मंत्री के पद से त्यागपत्र देने वाले माधवराव सिंधिया करोड़ों दिलों में राज करते थे। 30 सितंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पास खराब मौसम के चलते उनका विमान क्रैश हो गया और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

देशभर के लिए तो यह वज्रपात था ही, ग्वालियर चंबल अंचल के लिए यह मानों परिवार के मुखिया का साया सिर से उठ जाना था। आज पूरे देश में उनके अवसान को याद करके लोग भावुक हो रहे हैं। इसी अवसर पर उनके पुत्र और वर्तमान में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक वीडियो जारी कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के विभिन्न चित्रों के माध्यम से अपनी आवाज में सिंधिया ने दिल को छू लेने वाली बात कर अपने पिता को याद किया है।

https://vimeo.com/619044742

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews