Hindi News

सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ, MP उपचुनाव के बाद हुई पहली मुलाकात

Written by:Kashish Trivedi
Published:
सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ, MP उपचुनाव के बाद हुई पहली मुलाकात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट मध्य प्रदेश (MP) में 4 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम (MP By-Election Result) के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal nath) ने दिल्ली की यात्रा पर थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) से मुलाकात की। जानकारी की माने तो सोनिया गांधी से हुई मुलाकात में कई तरह के मुद्दों पर चर्चा की गई है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की। आज सुबह 11 बजे हुई। इस मुलाकात में उन्होंने मध्यप्रदेश में हाल ही में संपन्न उपचुनाव व उसके परिणामों की सोनिया गांधी जी को जानकारी दी।

Read More: MP College : UG-PG छात्रों के लिए बड़ी खबर, 8 नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

कमलनाथ ने सोनिया गांधी जी से देश भर में पिछले एक वर्ष से चल रहे किसान आंदोलन, तीन कृषि कानूनो से लेकर देशव्यापी खाद संकट व किसानों को आ रही परेशानी को लेकर चर्चा की। कोयला संकट, बिजली संकट, बढ़ती महंगाई के अलावा हाल ही में संपन्न उपचुनावों व आगामी समय में देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावो को लेकर एवं पार्टी के संगठन से सम्बंधित विषयों व चल रहे कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की।

एक घंटे की इस मुलाकात में कमलनाथ ने विभिन्न राज्यों से सम्बंधित विषयों, जनहित के विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस के आगामी समय में होने वाले आंदोलन, उसकी रूपरेखा व संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी इस मुलाक़ात में चर्चा की।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews