
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में 30 अक्टूबर को उपचुनाव (MP By election 2021) होने है, इसके पहले बीजेपी ने एक एक सीट पर मोर्चा संभाल लिया है और एक के बाद एक नेताओं को जिम्मेदारी देना शुरु कर दिया है।इसी कड़ी में सबसे अहम और हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Lok Sabha seat) के लिए बीजेपी ने 12 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। खास बात ये है कि इस टीम में उन नेताओं को शामिल किया गया है, जिन्होंने टिकट मांगी थी या जिनका नाम चर्चा में बना हुआ था।
यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बेसिक सैलरी पर डीए बढ़कर होगा 2 लाख! जानें कैसे
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) ने खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी है। इस समिति में संयोजक एवं दो सह संयोजकों के साथ 9 सदस्यों को शामिल किया गया है।प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा को चुनाव संचालन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस तथा भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हर्षवर्धन सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े.. पृथ्वीपुर में सनसनीखेज वारदात, 2 लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
इसके अलावा बागली विधायक पहाड़सिंह, मांधाता विधायक नारायण पटेल, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, पंधाना विधायक राम दांगोरे, पूर्व विधायक हितेन्द्र सोलंकी, पूर्व विधायक धूलसिंह डाबर, पूर्व विधायक मंजू दादू, पूर्व कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर चुनाव संचालन समिति के सदस्य होंगे।सुत्रों की मानें तो इस टीम को जातिगत समीकरणों और भितरघात की संभावनाओं को देखते हुए गठित किया गया है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

