Lok Sabha Election 2024 : सीएम मोहन यादव ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा ‘मतदाताओं का अपमान किया, देश से माफी मांगना चाहिए’

मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल का जेल जाना और इन शर्तों के साथ ज़मानत पर बाहर आना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक राजनेता का ये व्यवहार उन्हें इतिहास में ग़लत तरीक़े से रेखांकित करेगा। वो पीएम मोदी पर आरोप जड़ रहे हैं लेकिन देश की जनता जानती है कि प्रधानमंत्री कितने निष्कलंक हैं। जनता उन्हें सही जवाब देगी।
CM Mohan

Lok Sabha Election 2024 : सीएम मोहन यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपनी ज़िद के आगे सभी मतदाताओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और वो उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी। एक राजनेता का इस तरह से व्यवहार करना इतिहास में दर्ज होगा और इसके लिए उन्हें पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।

‘देश से माफ़ी मांगे केजरीवाल’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सीएम रहते हुए जेल जाना शर्मनाक है और अगर गए तो इस तरह ज़मानत मंज़ूर करके बाहर आना पद का बहुत बड़ा अपमान है और ये दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं जाएँगे और किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। मोहन यादव ने कहा कि इन कंडीशंस के साथ जेल से बाहर आना और ये कहना कि मैं तानाशाह से लड़ रहा हूँ..ये बहुत ही ख़राब बात है। पीएम मोदी के बारे में देश की जनता इस तरह की बात कभी माफ़ नहीं करेगी। केजरीवाल को इसकी क़ीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए केजरीवाल को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।

1 जून तक मिली है ज़मानत 

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंतरिम ज़मानत दे दी। उन्हें 1 जून तक के लिए ज़मानत मिली है। इस दौरान वो चुनाव प्रचार भी कर सकते है। कोर्ट ने ज़मानत देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पर कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वो समाज के लिए ख़तरा नहीं हैं। जेल से बाहर आने के बाद अब केजरीवाल शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस और रोड शो कर रहे हैं। याद दिला दें कि उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और दस दिन तक ईडी की हिरासत में रहने के बाद एक अप्रैल को ट्रायल कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। 

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews